Weather Update : दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ते ही गर्मी से बेहाल हुए लोग, मानसूनी फुहार बरसने से मिलेगा निजात

Dhanbad Weather News Update शुक्रवार से रविवार तक मानसूनी फुहारें बरस सकती हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इस हफ्ते वज्रपात का भी खतरा है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 04:30 PM (IST)
Weather Update : दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ते ही गर्मी से बेहाल हुए लोग, मानसूनी फुहार बरसने से मिलेगा निजात
Weather Update : दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ते ही गर्मी से बेहाल हुए लोग, मानसूनी फुहार बरसने से मिलेगा निजात

धनबाद, जेएनएन। शहर व आसपास के क्षेत्र में सुबह से धूप खिली हुई है, जिसके कारण अधिकतम तापमान भी चढ़ गया है। इसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, राहत कि बात ये है कि मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार से रविवार तक मानसूनी फुहारें एक बार फिर बरस सकती हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

मौसम केंद्र रांची के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि इस हफ्ते भी थंडरस्टॉर्म यानी आंधी और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। रविवार तक वज्रपात का खतरा रहेगा। तीन जुलाई से धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर शहरों में बारिश होने की संभावना है। चार और पांच को ज्यादा बारिश होगी। चार जुलाई को उत्तर पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

धनबाद में गिरा बारिश का ग्राफ, 12 फीसद कम बारिश : एक जून से एक जुलाई के बीच धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में कमी आयी है। सामान्य बारिश का अनुपात 225.1 एमएम होना चाहिए जो अब तक 198.9 एमएम है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बारिश में 12 फीसद की गिरावट आई है।

राविवार तक का संभावित तापमान :

बुधवार- अधिकतम 36  न्यूनतम 27 गुरुवार- अधिकतम 34 न्यूनतम 26  शुक्रवार- अधिकतम 33 न्यूनतम 25 शनिवार- अधिकतम 32  न्यूनतम 23 राविवार- अधिकतम 31 न्यूनतम 23
chat bot
आपका साथी