Dhanbad Weather Forecast: रंग बदलने लगा मौसम, दिन में गर्मी और शाम ढलते ही ठंड आने का अहसास

Dhanbad Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में लो प्रेशर ने जन्म ले लिया है। इसका प्रभाव धनबाद और आसपास भी दिख सकता है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान इससे तेज बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 03:49 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 03:49 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: रंग बदलने लगा मौसम, दिन में गर्मी और शाम ढलते ही ठंड आने का अहसास
धनबाद में सुबह-शाम ठंड आने का अहसास होने लगा है।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में ही धनबाद के मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। दिन में गर्मी और उमस सता रही है। शाम ढलते ही मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात का मौसम ठंड आने का अहसास भी कराने लगा है। मंगलवार को भी सुबह से ही धूप खिली है। पारा 32 पर है। गर्मी असर दिखा रही है। शाम होते ही मौसम बदलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में लो प्रेशर ने जन्म ले लिया है। इसका प्रभाव धनबाद और आसपास भी दिख सकता है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान इससे तेज बारिश के संकेत मिल रहे हैं।  इधर, अक्टूबर में धनबाद में अब तक 13 फीसद अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। सामान्य वर्षा का अनुपात 73 एमएम होना चाहिए जो 82.5 एमएम है। शनिवार तक का धनबाद का संभावित तापमान

मंगलवार अधिकतम 32 न्यूनतम 23

बुधवार अधिकतम 34 न्यूनतम 23

गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 23

शुक्रवार अधिकतम 31 न्यूनतम 23

शनिवार  अधिकतम 33 न्यूनतम 23

chat bot
आपका साथी