धनबाद व जामताड़ा में नंबर वन बनने की मची होड़; जामताड़ा स्टेट टॉपर, दूसरे पायदान पर फ‍िसला Dhanbad

धनबाद और इससे सटे जामताड़ा जिले के बीच नंबर वन बनने की होड़ मच गई है। जामताड़ा इस हफ्ते लगातार स्टेट टॉपर बना हुआ है। धनबाद दूसरे नंबर पर है और पहले पर जाने की लगातार कोशिश कर रहा है। हम बात कर रहे हैं मानसूनी बारिश की।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 03:26 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 03:26 PM (IST)
धनबाद व  जामताड़ा में नंबर वन बनने की मची होड़;  जामताड़ा स्टेट टॉपर, दूसरे पायदान पर फ‍िसला Dhanbad
धनबाद और इससे सटे जामताड़ा जिले के बीच नंबर वन बनने की होड़ मच गई है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : धनबाद और इससे सटे जामताड़ा जिले के बीच नंबर वन बनने की होड़ मच गई है। जामताड़ा इस हफ्ते लगातार स्टेट टॉपर बना हुआ है। धनबाद दूसरे नंबर पर है और पहले पर जाने की लगातार कोशिश कर रहा है। हम बात कर रहे हैं मानसूनी बारिश की। बारिश इस बार धनबाद और जामताड़ा पर मेहरबान है। पिछले महीने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कुछ दिनों के अंतराल में आए दो चक्रवात ने मई की भीषण गर्मी को खदेड़ने के साथ ही मानसून से पहले की बारिश का कोटा फुल कर दिया था। पूरी मई राहत की फुहारों में गुजर गई। अब जून में आए मानसून ने पहले तो गर्मी की छुट्टी कर दी और अब लगातार बरस रहे बादल ने धनबाद और जामताड़ा को पानी पानी कर दिया। मौसम विभाग के आंकड़े पर गौर करें तो एक से 23 जून तक जामताड़ा में 468.5 एमएम बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश 144.6 एमएम ही होना चाहिए। यानी 224 फीसद ज्यादा बारिश अब तक इस जिले को मिल चुकी है। बारिश के मामले में धनबाद भी इस बार पीछे नहीं है। सामान्य बारिश 139.6 एमएम की तुलना में 202 प्रतिशत ज्यादा 421 एमएम बारिश हो चुकी है।

आज शाम फिर बरसेंगे मानसूनी बादल

बुधवार को धनबाद में सुबह से धूप खिली है। अधिकतम तापमान भी 28-29 से उछलकर 35 पर पहुंच चुका है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का एहसास भी होने लगा है। पर दोपहर बाद इससे राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग ने मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस हफ्ते की शुरुआत के साथ ही मौसम में ऐसे बदलाव दिख रहे हैं। दिन में धूप तो शाम में बारिश के साथ मौसम बदल रहा है।

रविवार तक का संभावित तापमान

बुधवार अधिकतम 35 न्यूनतम 25

गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 25

शुक्रवार अधिकतम 34 न्यूनतम 25

शनिवार अधिकतम 33 न्यूनतम 26

रविवार अधिकतम 34 न्यूनतम 26

chat bot
आपका साथी