Dhanbad Municipal: अपार्टमेंट व होटलों से कचरों की सफाई के लिए नगर निगम वसूलेगा इतने रुपये

राजस्व में बढ़ोतरी के लिए नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। निगम अब होटल रेस्त्रां शॉपिंग मॉल एवं अपार्टमेंट से निकलने वाले कचरे की सफाई के एवज में सेवा शुल्क लेगा। इसके लिए दर निर्धारित की गई है। इस दायरे में गेस्ट हाउस

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:22 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:22 AM (IST)
Dhanbad Municipal: अपार्टमेंट व होटलों से कचरों की सफाई के लिए नगर निगम वसूलेगा इतने रुपये
निगम अब होटल, रेस्त्रां, शॉपिंग मॉल एवं अपार्टमेंट करेगा सफाई

धनबाद, जेएनएन : राजस्व में बढ़ोतरी के लिए नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। निगम अब होटल, रेस्त्रां, शॉपिंग मॉल एवं अपार्टमेंट से निकलने वाले कचरे की सफाई के एवज में सेवा शुल्क लेगा। इसके लिए दर निर्धारित की गई है। इस दायरे में गेस्ट हाउस, धर्मशाला, सिनेमा हॉल, होलसेल दुकान, गोदाम, अस्पताल, लेबरोटरीज संचालक भी आएंगे। निगम निर्धारित सेवा शुल्क लेगा और निगम कर्मी यहां सफाई करेंगे। नगर निगम के अनुसार ऐसा करने से निगम को प्रतिमाह 15 से 20 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इसी तरह इधर-उधर गंदगी फैलाने एवं कचरा डालने पर दंड शुल्क निर्धारित किया गया है। इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक तीन वर्ष में सेवा शुल्क में दस फीसद की वृद्धि होगी।

निगम की ओर से संभावित सेवा शुल्क

- कार्यालय : दो रूम 100 रुपये, तीन से पांच रूम 250 रुपये, छह से दस एक हजार, 11 से 20 1500 और 20 से उपर रूम के लिए 2500 रुपये।

- अस्पताल, डिस्पेंसरी, लेबरोटरीज : बिना बेड 400 रुपये, 20 बेड तक पांच हजार, 20 से 50 बेड दस हजार और 50 से अधिक बेड पर 20 हजार रुपये।

- स्कूल, कोचिंग तथा शैक्षणिक संस्थान : सरकारी 200 रुपये, गैर सरकारी एक हजार, आवासीय 50 रूम तक दो हजार और आवासीय 50 रूम से अधिक पांच हजार रुपये।

- शादी-विवाह स्थल एवं उत्सव घर : 3000 वर्गमीटर तक 2500 रुपये और 3000 वर्गमीटर से अधिक पांच हजार।

- अपार्टमेंट, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्त्रां, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, सिनेमा हॉल, होलसेल दुकान, गोदाम : नगर निकाय के आकलन के अनुसार निर्धारण जल्द।

chat bot
आपका साथी