Swachh Survekshan 2021: सिटीजन फीडबैक रिपोर्ट जारी, झारखंड में धनबाद पहले स्थान पर

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक के लिए नगर निगम ने विशेष तैयारी की है। शहर को रंग रोगन करने से लेकर हर वो तरीका अपनाया जा रहा है जो रैंकिंग बेहतर कर सकता है। योजनाओं को जानकारी देने के उद्देश्य से चार प्रमुख जगह पर कैनोपी लगाया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 02:42 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:18 AM (IST)
Swachh Survekshan 2021: सिटीजन फीडबैक रिपोर्ट जारी, झारखंड में धनबाद पहले स्थान पर
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर धनबाद नगर निगम ने विशेष तैयारी की है ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत सिटीजन फीडबैक जारी है। इस बीच नगर विकास विभाग झारखंड ने 15 दिन की रिपोर्ट जारी की है। इसमें एक लाख पांच हजार सिटीजन फीडबैक के साथ धनबाद नगर निगम सूबे के सभी यूएलबी  यानी स्थानीय नगर निकाय में अव्वल रहा। 83331 फीडबैक के साथ रांची दूसरे और 40400 के साथ जमशेदपुर तीसरे स्थान पर है। सिटीजन फीडबैक 31 मार्च तक जारी रहेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण का प्रभार देख रहे धनबाद नगर निगम के सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि जिस तरह से सिटीजन फीडबैक भराया जा रहा है, उम्मीद है कि हम लोग आगे भी राज्य में अव्वल ही रहेंगे। फिलहाल दो लाख सिटीजन फीडबैक का लक्ष्य रखा गया है।

बेहतर रैंकिंग के लिए धनबाद नगर निगम तैयार

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक के लिए नगर निगम ने विशेष तैयारी की है। शहर को रंग रोगन करने से लेकर हर वो तरीका अपनाया जा रहा है जो रैंकिंग बेहतर कर सकता है। लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी देने, सिटीजन फीडबैक लेने और निगम की तमाम योजनाओं को जानकारी देने के उद्देश्य से चार प्रमुख जगह पर कैनोपी यानी स्टैंडिंग लगाया गया है। इसमें बिग बाजार, बैंक मोड़, सिटी सेंटर,  नगर निगम कार्यालय प्रमुख रूप से शामिल है। एक दिन पहले ही बरटांड़ बस स्टैंड में भी इसकी व्यवस्था की गई। इसमें लिखा हुआ है कि स्वच्छ धनबाद सुंदर धनबाद, मैं हूं स्वच्छता ग्राही, कपड़े का झूला प्रयोग करें, आई हेट प्लास्टिक, स्वच्छता के दो रंग, इन सब स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी केनोपी पर क्यूआर कोड भी दिया गया है। इसका स्कैन कर लोग सिटीजन फीडबैक भी दे सकते हैं।

पिछले चार वर्षों में धनबाद की रैंकिंग

वर्ष     शहर की संख्या   रैंकिंग

2016         73               73 2017        434              109 2018       4203             53 2019       4237             33

इन चीजों पर होगा विशेष जोर सर्विस लेवल प्रोग्रेस ( नगर निगम की ओर से दी गई सेवाएं) : 1500 अंक सर्टिफिकेशन स्कोर ( ओडीएफ, ओडीएफ प्लस और गार्बेज फ्री सिटी) : 1500 अंक डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन ( राज्य या राष्ट्रीय टीम का सर्वे) : 1500 सिटीजन फीडबैक ( नगर निगम क्षेत्र में एप व अन्य साधनों से लिया फीडबैक) : 1500 अंक कुल स्कोर : 6000 अंक

फैक्ट फाइल नगर निगम में वार्ड : 55 आबादी (2011 की जनगणना के अनुसार) : 11 लाख 62 हजार 472

chat bot
आपका साथी