शहीद सुशांतो को श्रद्धांजलि देने निरसा में जुटी भीड़, सांसद बोले-अपने संघर्ष के बल पर बने थे नेता Dhanbad News

सांसद पीएन सिंह ने कहा कि सुशांतो सेनगुप्ता के निरंतर संघर्ष ने उन्हें निरसा विधानसभा का सर्वमान्य नेता बना दिया था। वे गांव गांव जाकर लोगों के हक एवं अधिकार के लिए संघर्ष करने का काम किया करते थे। उनकी लोकप्रियता से घबराकर उनकी हत्या करवा दी गई।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 05:55 PM (IST)
शहीद सुशांतो को श्रद्धांजलि देने निरसा में जुटी भीड़, सांसद बोले-अपने संघर्ष के बल पर बने थे नेता Dhanbad News
निरसा के रामकनाली में शहीद सुशांतो सेनगुप्ता को श्रद्धांजलि देते सांसद पीएन सिंह और अन्य।

निरसा/थापरनगर, जेएनएन। शहीद सुशांतो सेनगुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को शहीद सुशांतो सेनगुप्ता, डीडी पाल एवं संजय सेनगुप्ता का 19 वां शहादत दिवस रामकनाली स्थित शहादत स्थल पर मनाया गया। इस माैके पर शहीद सुशांतो सेनगुप्ता को चाहने वालों ने श्रद्धांजलि दी। सांसद पीएन सिंह, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता,  राज सिन्हा, इंद्रजीत महतो, पूर्व सांसद रवींद्र पांडे, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, जनता मजदूर संघ के सिद्धार्थ गौतम, भाजपा शहरी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिंहा, संतलाल प्रमाणिक, पश्चिम बंगाल दक्षिण कोलकाता की भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मंजू गुप्ता श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख थे। 

संघर्ष के बल पर सुशांतो बने थे नेता

सांसद पीएन सिंह ने कहा कि सुशांतो सेनगुप्ता के निरंतर संघर्ष ने उन्हें निरसा विधानसभा का सर्वमान्य नेता बना दिया था। वे गांव-गांव जाकर लोगों के हक एवं अधिकार के लिए संघर्ष करने का काम किया करते थे। उनकी लोकप्रियता से घबराकर उनकी हत्या करवा दी गई। परंतु हत्या से व्यक्ति की मृत्यु होती है विचारधारा की नहीं। निरसा विधानसभा की जनता ने सुशांतो सेनगुप्ता के संघर्ष को साकार रूप देने के लिए अपर्णा सेनगुप्ता को दो बार निरसा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने  का अवसर दिया है। अपर्णा सेनगुप्ता ने काफी हद तक उसे साकार करने का भी प्रयास किया है। आज संकल्प दिवस है तथा इसे भाजपा के लोग संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प हम लोगों ने लिया हैं।

सुशांतों के हत्यारे को सजा दिलाकर ही चैन की सांस लूंगी

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत शहीद सुशांतो सेनगुप्ता धर्मपत्नी एवं निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, उनकी बड़ी पुत्री शिल्पी सेनगुप्ता, लिपि सेनगुप्ता एवं पुत्र आकाश सेनगुप्ता, भाई गौतम सेनगुप्ता ने श्रद्धांजलि देकर दी। भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि उनकी हत्या के 19 वर्ष बीत गए परंतु हत्या के मास्टरमाइंड को अभी तक सजा नहीं मिली है। हम लोगों का संघर्ष जारी है। हत्या की साजिश रचने वाले को फांसी की सजा दिलवाकर ही चैन की सांस लूंगी। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है। उसे हर हालत में पूरा करूंगी।

chat bot
आपका साथी