छठ घाटों पर नहीं दिखे सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा रहे सक्रिय Dhanbad News

छठ पर्व में इस बार दोनों ध्रुवों पर खड़े राजनीतिक दल भी एक जगह मिलते दिखे। यूं तो कांग्रेस नेता रणविजय सिंह वह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के यहां इस बार छठ काफी धूम-धड़ाके से मनाया गया जहां जिले के लगभग तमाम मशहूर हस्ती खरना का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 04:56 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 04:56 PM (IST)
छठ घाटों पर नहीं दिखे सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा रहे सक्रिय Dhanbad News
मनईटांड छठ घाट पर अर्घ्य देते धनबाद के विधायक राज सिन्हा।

धनबाद, जेएनएन। जिले में सर्वाधिक मत वाले बिहारी समाज का सबसे बड़ा त्यौहार हो और नेता इसका लाभ ना उठाएं यह संभव नहीं। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से इस बार सांसद पीएन सिंह इसमें पिछड़ गए। वह इस वर्ष छठ घाटों पर नहीं गए। वजह यह भी हो सकती है कि इस बार उनके घर छठ नहीं मना। उनके ससुर के निधन की वजह से उनके यहां त्यौहार नहीं मनाया गया। हालांकि खरना के दिन वे कई जगह प्रसाद खाने जरूर गए।

विधायक राज सिन्हा रहे सक्रिय

धनबाद विधायक राज सिन्हा सर्वाधिक सक्रिय रहे। ना सिर्फ छठ घाटों पर अर्घ्य देने की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा बल्कि सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया। जब इजाजत मिल गई तो उन्होंने पंपू तलाब, मनाइटांड़ छठ तालाब समेत विभिन्न जगह पर उन्होंने मास्क वह फल का वितरण किया। व्रतियो के बीच साडी वितरण किया। अर्घ्य भी दिया व खरना का प्रसाद खाने वालों में भी सबसे आगे रहे। इस काम में सिदरी विधायक इन्द्रजीत महतो भी सक्रिय दिखे। उन्होंने कई जगह छठ घाट बनवाने व पूजा में भी सहयोग करने में सक्रिय भूमिका निभाई। झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह भी खूब सक्रिय रही। उन्होंने रोहरा बांध, राजा तालाब समेत कई जगह सूर्य पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। व्रतियों के साथ अर्घ्य दिया। गठबंधन की सरकार होने के बावजूद उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्णय का विरोध करने की हिम्मत दिखाई और छठ घाटों पर अर्घ्य देने की मांग की।

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी नहीं रहे पीछे

पूजा सेलिब्रेशन में पूर्व मेयर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने बेकार बांध तालाब में व्रतियों के बीच मास्क वितरण किया। उन्हें शारीरिक दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक किया और व्रतियों के साथ अर्घ्य भी दिया।  उन्होंने 2 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी वीणा अग्रवाल द्वारा गए गए गीत को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे काफी पसंद किया गया। कुछ नेता ऐसे भी थे जिनके अपने घर पूजा होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सके इनमें भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिंहा, रागिनी सिंह, कांग्रेस नेता रणविजय सिंह शामिल है।

छठ ने मिटाई राजनीतिक दूरी

छठ पर्व में इस बार दोनों ध्रुवों पर खड़े  राजनीतिक दल भी एक जगह मिलते दिखे। यूं तो कांग्रेस नेता रणविजय सिंह वह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के यहां इस बार छठ काफी धूम-धड़ाके से मनाया गया जहां जिले के लगभग तमाम मशहूर हस्ती खरना का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। लेकिन कांग्रेस सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निधि प्रसाद के यहां एक ही प्लेट से प्रसाद खाते कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह व विधायक राज सिन्हा की तस्वीर काफी चर्चित रही।

chat bot
आपका साथी