Dhanbad Fight Against Corona: चुनाैती से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग में बढ़े काम के घंटे, अब रात 9 तक ड्यूटी

धनबाद में सरकारी कार्यालय जहां 500 बजने के बाद से ही बंद हो जाते हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय इन दिनों देर रात तक खुला रह रहा है। सबसे ज्यादा काम जिला महामारी नियंत्रण विभाग में हो रहा है। रात 1100 बजे तक काम हो रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:59 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 12:04 PM (IST)
Dhanbad Fight Against Corona: चुनाैती से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग में बढ़े काम के घंटे, अब रात 9 तक ड्यूटी
धनबाद सदर अस्पताल में डॉ. राजकुमार सिंह से विचार-विमर्श करते उपायुक्त उमाशंकर सिंह ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। जिले में कोरोना महामारी को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय रात 9:00 बजे तक खुला रहेगा। कर्मचारी सुबह 10:00 बजे आएंगे और 8 घंटे की बजाय अब 12 घंटे नौकरी करेंगे। धनबाद में लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त शंकर सिंह ने महामारी को देखते हुए ड्यूटी के घंटे को बढ़ाया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास ने उपायुक्त के निर्देश पर आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावी से शुरू हो गया है। इस निर्णय से धनबाद में कोरोना से जंग को गति मिलेगी।

1 वर्ष से सभी प्रकार की छुट्टियां हैं रद्द

स्वास्थ विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों को इन दिनों दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछली बार कोरोना वायरस महामारी के दौरान ही सभी डॉक्टर और कर्मचारियों की सभी प्रकार की छुट्टी को रद्द कर दी गई थी। केवल आकाश की छुट्टी स्वीकृत की जा रही थी और यह छुट्टी डीसी के आदेश पर दी जा रही थी। ऐसे में कर्मचारी बिना छुट्टी के 1 साल से काम कर रहे हैं। अब फिर से दूसरी लहर की महामारी में परेशानी और बढ़ा दी है। 

रात 11 बजे तक चलता है काम

दूसरी सरकारी कार्यालय जहां 5:00 बजने के बाद से ही बंद हो जाते हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय इन दिनों देर रात तक खुला रह रहा है। सबसे ज्यादा काम जिला महामारी नियंत्रण विभाग में हो रहा है। रात 11:00 बजे तक यहां के कर्मचारी और डॉक्टर राज्य मुख्यालय को विभिन्न सूचनाएं अपडेट कराने में लगे रहते हैं। वहीं दूसरी विभाग के कर्मी 6:00 बजे चले जाते थे। अब सब कर्मचारियों को मिलकर काम करना है।

स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय सुबह 10:00 बजे से 9:00 बजे तक खुला रहेगा इससे पहले भी देर रात तक कर्मचारी काम कर रहे हैं संकट की इस घड़ी में हम सभी को मिलकर काम करना है।

-डॉ. गोपाल दास सिविल सर्जन, धनबाद

chat bot
आपका साथी