Dhanbad Coronavirus News Update: 85 मरीजों की जान लेने के बाद कंट्रोल में आया कोरोना, 6 महीने बाद सबसे न्यूनतम स्तर पर एक्टिव केस

Dhanbad Coronavirus News Update कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक 95.86 प्रतिशत लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं संक्रमित नए मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 11:18 AM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 11:18 AM (IST)
Dhanbad Coronavirus News Update: 85 मरीजों की जान लेने के बाद कंट्रोल में आया कोरोना, 6 महीने बाद सबसे न्यूनतम स्तर पर एक्टिव केस
धनबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर 1.2 फीसद है।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग की लगातार कोशिश के बाद धनबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने लगा है। धनबाद में 6 महीने के बाद कोरोना वायरस के सक्रिय केसों की संख्या अपने न्यूनतम स्तर पर आ गई है। जिले में मात्र 196 लोग अब कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मई में सक्रिय मरीजों की संख्या 200 के आसपास थी। हालांकि दुखद यह है कि अब तक कोरोना ने 85 मरीजों की जान ले चुका है। अब तक कुल 6517 से अधिक लोगों ने कोरोना को हराया है। कुल केसों की संख्या 6798 है।

95.86 प्रतिशत ठीक हुए मरीज

जिले में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक 95.86 प्रतिशत लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं संक्रमित नए मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।

धनबाद में मृत्यु दर 1.2 फीसद

जिले में अब तक 85 लोगों की जान कोरोना वायरस से जा चुकी है। हालांकि कोरोना से मरने वाले लोगों की मृत्यु दर धनबाद में 1.2 प्रतिशत के आसपास ही रही है। मृत्यु दर रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

छठ के बाद संक्रमण बढ़ने की आशंका

जिले में कोरोना वायरस फिलहाल नियंत्रण में आ गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग छठ के बाद संक्रमण बढ़ने की आशंका जता रहा है। इसके लिए एहतियात के तौर पर विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाए जाएंगे। छठ के बाद वैसे जगहों पर भी जांच अभियान चलाए जाएंगे, जहां पर भीड़ इकट्ठा हुई हो। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान जारी है संक्रमण की दर में तेजी से गिरावट आई है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।

- डॉ. गोपाल दास, सिविल सर्जन, धनबाद

chat bot
आपका साथी