Dhanbad Coronavirus News Update: सांसद पीएन सिंह के आसपास बढ़ा कोरोना, बॉडीगार्ड के बाद ड्राइवर-स्टाफ भी पॉजिटिव

Dhanbad Coronavirus News Update सांसद पीएन सिंह का दो बार कोरोना टेस्ट हो चुका है। दोनों टेस्ट पॉजिटिव आया है। बॉडीगार्ड के कोरोना संक्रमित होने के बाद से सांसद का घर सील है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 07:32 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 07:32 AM (IST)
Dhanbad Coronavirus News Update: सांसद पीएन सिंह के आसपास बढ़ा कोरोना, बॉडीगार्ड के बाद ड्राइवर-स्टाफ भी पॉजिटिव
Dhanbad Coronavirus News Update: सांसद पीएन सिंह के आसपास बढ़ा कोरोना, बॉडीगार्ड के बाद ड्राइवर-स्टाफ भी पॉजिटिव

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update सांसद पीएम सिंह के आवास में कोरोना वायरस ने संक्रमण फैलाना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों एक बॉडीगार्ड के संक्रमित होने के बाद शुक्रवार को दो नए मरीज सांसद के घर से मिले हैं। यह दोनों कर्मचारी हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन-फानन में सांसद के घर पहुंची।  इन दोनों कर्मचारियों को सेंट्रल अस्पताल में शिफ्ट कराया है। बताया जाता है कि दोनों कर्मचारी पहले सुरक्षा जवान के संपर्क में आए थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। दूसरी और सांसद के आवास को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। अंदर और बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

सेंट्रल अस्पताल में भर्ती मरीज की बिगड़ी मानसिक स्थिति

पीएमसीएच में भर्ती एक मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद गुरुवार को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेंट्रल अस्पताल में भर्ती होने के बाद मरीज की मानसिक स्थिति काफी खराब हो गई है। डॉक्टरों ने बताया कि इसकी सूचना जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को दी गई है। मरीज के हाथ-पैर से बांध दिए गए हैं। वह कपड़ा नहीं पहन रहा है। उनके परिजन चंदनकियारी में रहते हैं परिजनों को भी इस बारे में सूचना दी गई है। बताया जाता है कि तबीयत खराब होने के बाद कुछ दिन पहले वह चंदनक्यारी से पीएमसीएच में भर्ती हुआ था। यहां पर वह संक्रमित होने के बाद अब सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी