Dhanbad Coronavirus News Update: कोरोना संक्रमण से सिविल सर्जन कार्यालय भी नहीं बचा, अब तक धनबाद में 2800 पॉजिटिव केस

Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित 30 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ धनबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 2800 हो गई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 09:22 AM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 09:22 AM (IST)
Dhanbad Coronavirus News Update: कोरोना संक्रमण से सिविल सर्जन कार्यालय भी नहीं बचा, अब तक धनबाद में 2800 पॉजिटिव केस
Dhanbad Coronavirus News Update: कोरोना संक्रमण से सिविल सर्जन कार्यालय भी नहीं बचा, अब तक धनबाद में 2800 पॉजिटिव केस

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update कोरोना वायरस का संक्रमण जारी है। धनबाद शहर के एक-एक सरकारी कार्यालय तक कोरोना वायरस धीरे-धीरे पहुंच रहा है। डीआरएम, डीसी, एसएसपी, सिटी एसपी ऑफिस होते हुए अब सिविल सर्जन कार्यालय तक पहुंंच गया है। शनिवार को 30 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें एक सिलिव सर्जन कार्यालय का कर्मचारी है। यहां ध्यान रहे कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की तमाम गतिविधियां सिविल सर्जन कार्यालय से ही संचालित होती हैं। 

धनबाद में  शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 30 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ धनबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 2800 हो गई है। हालांकि धनबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को सार्वजनिक नहीं कर रहा है। पहले जो मेडिकल बुलेटिन जारी होता था उसे बंद कर दिया गया है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। एक चर्चा यह भी है कि प्रशासन कोरोना संक्रमितों की सही संख्या बताना नहीं चाहता है। 

30 नए मरीजों में  जोड़ाफाटक स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम से एक व सिविल सर्जन कार्यालय का भी एक कर्मी शामिल है।  नर्सिंग होम में अभी तक आठ मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को भी एक मरीज संक्रमित मिला। सिविल सर्जन कार्यालय का एक कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले सिविल सर्जन कार्यालय में तीन लोग संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को देर रात अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया जारी रही। 

 

यहां मिले मरीज 

धनबाद में नौ : पुटकी में दो, धनबाद सदर में एक, कार्मिक नगर में दो, डीसीएचसी भूली में एक, सिविल सर्जन ऑफिस में एक, बैंक मोड़ में एक, जयप्रकाश नगर में एक, बाबूडीह में एक, पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में एक।

झरिया में 12: सिंदरी में चार, रोहराबांध में दो, रंगामाटी में एक, कांड्रा में एक, जोड़ापोखर में एक, जामाडोबा में एक, झरिया मार्केट में एक, साउथ तिसरा में एक, जयरामपुर में एक। इसके अलावा बलियापुर में एक व गोविंदपुर में दो मरीज मिले। अन्य स्थानों पर भी तीन मरीज मिले। 

chat bot
आपका साथी