Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin: धनबाद में 800 के ऊपर पहुंचा कोरोना का ग्राफ, 543 हो चुके निरोग; जानें ताजा हाल

Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद धनबाद में 9 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। ये कंटेनमेंट जोन धनबाद झरिया और बलियापुर क्षेत्र में हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:37 PM (IST)
Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin: धनबाद में 800 के ऊपर पहुंचा कोरोना का ग्राफ, 543 हो चुके निरोग; जानें ताजा हाल
Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin: धनबाद में 800 के ऊपर पहुंचा कोरोना का ग्राफ, 543 हो चुके निरोग; जानें ताजा हाल

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin धनबाद में हर रोज कोरोना का ग्राफ ऊपर चढ़ता ही जा रहा है। अब तक यहां 826 कोरोना केस मिले चुके हैं। हालांकि 543 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लाैट चुके हैं। 262 एक्टिव केस हैं। इन मरीजों का बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल, पीएमसीएच और धनबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 15 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।  इस बीच गुरुवार को 66 नए कोरोना केस मिले हैं।

धनबाद का कोरोना मेडिकल बुलेटिन: 6 अगस्त, 2020 स्क्रीनिंग किए गए लोगों की संख्या : 1472 होम क्वारंटाइन में रखे लोगों की संख्या : 38 स्टैंपिंग किए गए लोगों की संख्या : 334 इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन  सदर अस्पताल : 00 पीएमसीएच : 02 एसएसएलएनटी : 00 रेलवे अस्पताल : 03 कुल : 05 आईसोलेशन : 14 स्वाब सैंपल पीएमसीएच : 09 सदर अस्पताल : 191 बाघमारा : 03 टुंडी : 00 कुल : 203 कुल पॉजिटिव केस : 826 एक्टिव केस : 262 कोविड -19 अस्पताल : 69 पीएमसीएच : 130 सदर अस्पताल : 63 संक्रमण से ठीक हुए : 543 कोविड -19 अस्पताल : 06 पीएमसीएच : 00 सदर अस्पताल : 00 आउट स्टेशन केस : 06 निधन : 15

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बने 9 नए कंटेनमेंट जोन

धनबाद, झरिया, बलियापुर में कोरोनावयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद उमा शंकर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

धनबाद - हीरापुर, जगदंबा अपार्टमेंट, नियर देव विहार केंपस, झारूडीह। हीरापुर, डॉक्टर डी पी मुखर्जी भवन, जेसी मल्लिक रोड। धैया, मुक्ता निवास, नियर हनुमान मंदिर, डीजीएमएस कॉलोनी‌। सरायढेला, नुतनडीह बस्ती, नियर प्रायमरी स्कूल। डी एस कॉलोनी।

बलियापुर - डोमगढ़। एसीसी कॉलोनी, सिंदरी। अपना घर, एसीसी कॉलोनी, सिंदरी।

झरिया - फुसबंगला मोड़, नियर शिव मंदिर।

इन क्षेत्रों में कर्फ्यू के दौरान मोटरसाइकिल, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बसें, ई रिक्शा, रिक्शा के संचालन सहित किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध डरहेगा। अपवाद में स्वास्थ्य की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल तक परिवहन की सुविधा को इससे बाहर रखा जाएगा। कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, फैक्ट्री, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार आदि की संपूर्ण गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद रहेगी।

chat bot
आपका साथी