Dhanbad: अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का शांतिपूर्ण सत्याग्रह

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के नेतृत्व में सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 04:39 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 04:39 PM (IST)
Dhanbad: अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का शांतिपूर्ण सत्याग्रह
धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जागरण संवाददाता, धनबाद: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के नेतृत्व में सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार के घोषित अग्निपथ योजना से सशस्त्र सैन्य बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट करने और उनके मनोबल का अवमूल्यन करने के कारण पूरे देश में व्यापक विरोध हो रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी व्यापक परामर्श के इस गलत नीति को जिस तरह से थोपा आ गया है। इससे बड़ी संख्या में देश की युवा नाराज हैं। केंद्र की मोदी सरकार इस तरह की योजना लाकर देश के सेनाओं की मनोवल को तोड़ने के साथ-साथ युवाओं को छलने का काम कर रही है। सिंह ने कहा कि उक्त कार्यक्रम धनबाद जिला के सभी विधानसभा में शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित कर अग्निपथ योजना का विरोध किया गया। केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगली पति योजना को अविलंब वापस लिया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से लेके सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी।

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए लड़ने की अपनी गौरवपूर्ण विरासत को लेकर पहले दिन से ही इस योजना का विरोध किया तथा राष्ट्रीय सुरक्षा व हमारे सशस्त्र बलों के मंगल पर पड़ने वाले दूरगामी प्रभावों को भी उजागर किया। कांग्रेस पार्टी ने इसके विरोध में 20 जून को नई दिल्ली के जंतर मंतर और राज्यों में भी शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया था। हमारे सांसदों ने अग्निपथ के खिलाफ संसद में शांतिपूर्ण मार्च निकाला और वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत के माननीय राष्ट्रपति को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। जिसमें विवादास्पद योजना को वापस लेने और इस तरह व्यापक विचार-विमर्श करने का अनुरोध किया गया है। केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को अविलंब वापस लेने की मांग की अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आन्दोलन करेंगी।

कार्यक्रम के बाद रणधीर वर्मा चौक पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मांडर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई बांटकर कांग्रेसजनों ने जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश सिंह डुंगुर,योगेंद्र सिंह योगी, मनोज सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, माला झा, मनोज यादव, रामगोपाल भुवानिया, श्रीराम चौरसिया, दिनेश सिंह, अक्षयवर प्रसाद कुमार गौरव, गोपाल कृष्ण चौधरी, राजू दास, वैभव सिन्हा, अवधेश पासवान, जयप्रकाश चौहान, संदीप कुमार, कयूम खान, सुंदर यादव, पप्पू कुमार तिवारी, बबलू दास, रीता अरोड़ा, दीपांजलि सिंह, नवनीत नीरज, हुमायूं राजा, नीलूकांत सिन्हा, हरेंद्र साहि ,सतपाल सिंह ब्रोका, दीपक सिंह,मधुसूदन चौधरी ,शुभ्रवरण तिवारी, दिनेश यादव, रवि रंजन सिंह ,नवीन पासवान, अनु पासवान ,अरविंद सैनी आशीष सिन्हा विकी कुमार ,संजीव चौहान, सिकंदर आजम ,शक्ति पाठक, निवारण महतो ,पवन रजक,विनोद यादव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी