Eid ul-Adha 2020: कोरोना काल के बकरीद पर रेलवे स्टेडियम में पसरा रहा सन्नाटा, घरों में अता की गई नमाज

Eid ul-Adha 2020 वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। प्रशासन ने मस्जिदों में चार-पांच की संख्या में नमाज की औपचारिकता पूरी करने की इजाजत दी थी।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 12:51 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 12:51 PM (IST)
Eid ul-Adha 2020: कोरोना काल के बकरीद पर रेलवे स्टेडियम में पसरा रहा सन्नाटा, घरों में अता की गई नमाज
Eid ul-Adha 2020: कोरोना काल के बकरीद पर रेलवे स्टेडियम में पसरा रहा सन्नाटा, घरों में अता की गई नमाज

धनबाद, जेएनएन। Eid ul-Adha 2020  धनबाद में शनिवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना काल होने के कारण परंपरागत रूप से यह त्योहार नहीं मनाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों ईदगाह पर नमाज नहीं पढ़ी गई। धनबाद के रेलवे स्टेडियम में हर साल बकरीद की नमाज अता की जाती थी। हजारों की संख्या में ईस्लाम धर्म को मानने वाले जमा होते थे। इस साल यहां सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने सुबह में घरों में ही बकरीद की नमाज पढ़ी।

कोरोना के कारण सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की थी। मुस्लिम संगठनों ने भी लोगों से सामूहिक नमाज अता नहीं करने की घोषणा की थी। शनिवार को कई मस्जिदों में चार-पांच की संख्या में नमाज अता करने की प्रशासन ने अनुमति दी थी। इस दाैरान पुलिस भी मुस्तैद रही। पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था मुकेश कुमार ने बैंक मोड़ पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को वासेपुर समेत शहर के सभी मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथी ही लोगों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने की बात कही। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि मस्जिदों में कहीं अत्यधिक भीड़ तो नहीं हो रही है।हालांकि इस दौरान सभी जगह पर शांति व्यवस्था देखी गई।

chat bot
आपका साथी