Jharkhand: तोपचांची विस्फोट कांड के आरोपित पिंटू की मौत, रांची में चल रहा था इलाज

Topchanchi blast तोपचांची में मोटरसाइकिल में रखे विस्फोटक पदार्थ के विस्फोट से घायल आरोपित पिंटू वर्णवाल की रांची में शुक्रवार देर रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि पुलिस की निगरानी में पिंटू बर्नवाल का रांची के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

By Sudhir Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Jan 2023 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 28 Jan 2023 07:50 PM (IST)
Jharkhand: तोपचांची विस्फोट कांड के आरोपित पिंटू की मौत, रांची में चल रहा था इलाज
तोपचांची में मोटरसाइकिल में रखे विस्फोटक पदार्थ के विस्फोट से घायल आरोपित पिंटू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

तोपचांची, संवाद सहयोगी। झारखंड में तोपचांची के सुभाष चौक के पास मोटरसाइकिल में रखे विस्फोटक पदार्थ के विस्फोट में घायल आरोपित पिंटू वर्णवाल की रांची में शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस की निगरानी में पिंटू बर्नवाल का रांची के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद रांची में शव को स्वजनों को सौंप दिया।  

8 जनवरी को हुआ था ब्लास्ट

मालूम हो कि आठ जनवरी को गोमो लोको बाजार शिव मंदिर गली निवासी आरोपित पिंटू बर्नवाल अपनी मोटरसाइकिल से विस्फोटक पदार्थ लेकर गोमो लौट रहा था। इसी दौरान सुभाष चौक पर उसके मोटरसाइकिल में विस्फोट हो गया था। इस घटना में पिंटू बर्णवाल समेत सब्जी बेचने वाली पांच महिलाएं घायल हो गई थीं।

घटना के दूसरे दिन नौ जनवरी को पुलिस ने आरोपित के घर पर छापेमारी कर 234 जिलेटिन बरामद किए थे। विस्फोट एवं उसके घर से विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी को लेकर तोपचांची थाने की पुलिस दो मामले दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

सब्जी बेचने वाली सुशीला की हो चुकी है मौत 

इस घटना में सब्जी बेचने वाली पांच महिला समेत छह लोग जख्मी हुए थे। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। जख्मी रंगरीटांड़ निवासी सुशीला देवी की मौत 21 जनवरी को रांची के रिम्स में इलाज के दौरान हो गई थी। शुक्रवार की देर शाम दूसरे जख्मी पिंटू वर्णवाल की मौत हुई। तीसरे जख्मी रंगरीटांड़ निवासी सब्जी विक्रेता का इलाज धनबाद में चल रहा है। अन्य तीन जख्मी महिलाएं स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी