साइबर क्राइम के मामले में हरियाणा की पुलिस ने निरसा में की छापेमारी

संस निरसा साइबर क्राइम के मामले में हरियाणा की पुलिस ने निरसा पुलिस के सहयोग से पिठाकि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:27 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:27 PM (IST)
साइबर क्राइम के मामले में हरियाणा की पुलिस ने निरसा में की छापेमारी
साइबर क्राइम के मामले में हरियाणा की पुलिस ने निरसा में की छापेमारी

संस, निरसा : साइबर क्राइम के मामले में हरियाणा की पुलिस ने निरसा पुलिस के सहयोग से पिठाकियारी, बंगालपाड़ा के मोटियापाड़ा व तेतुलिया के डूभी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही साइबर अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मोटियापाड़ा व पिठाकियारी गांव में साइबर अपराधियों के स्वजनों को नोटिस थमाते हुए उन्हे जल्द से जल्द हरियाणा पुलिस के समक्ष आकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। हरियाणा पुलिस के पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार किया। एसआइ तेज प्रताप चौधरी के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की एक टीम सोमवार की शाम निरसा थाना पहुंची। निरसा पुलिस को हरियाणा पुलिस ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के कई लोग फोन पर अपने आप को बैंक का अधिकारी बताकर लोगों से बैंक खाता का कोड पूछ कर उनके बैंक खाते से पैसे की निकासी की है। पैसे जिस खाते में मंगाए गए हैं उसमें बंगालपाड़ा के मोटियापाड़ा निवासी गंगाराम का पुत्र रवि रवानी, पिठाकियारी की तीन महिलाओं के बैंक खाते शामिल हैं। डुभी के एक युवक के बैंक खाते में भी साइबर ठगी के पैसे मंगाए गए हैं। हरियाणा पुलिस ने पिठाकियारी के तीनों महिलाओं की खोजबीन की, लेकिन तीनों फरार मिली। उनके स्वजनों को नोटिस थमाते हुए पुलिस ने कहा कि जल्द से जल्द इन लोगों को हरियाणा पुलिस के समक्ष आकर अपना जो भी पक्ष रखना है रखें। वरना इन सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित है।

निरसा थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस की टीम आई थी। बैंक अधिकारी बनकर फर्जीवाड़ा कर हरियाणा के लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ाए गए हैं। हरियाणा पुलिस उन लोगों के घरों पर जाकर छापेमारी की। हालांकि सभी फरार मिले। हरियाणा पुलिस ने जरूरी कागजात उपलब्ध कराया है, उसके आधार पर निरसा पुलिस छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार करेगी।

chat bot
आपका साथी