महिलाओं को पता नहीं और उठा लिया लाखों के ऋण

पूर्वी टुंडी : पूर्वी टुंडी प्रखंड की महिलाओं से लाखों की ठगी का खुलासा हुआ है। फाइनांस कंप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:24 PM (IST)
महिलाओं को पता नहीं और उठा लिया लाखों के ऋण
महिलाओं को पता नहीं और उठा लिया लाखों के ऋण

पूर्वी टुंडी : पूर्वी टुंडी प्रखंड की महिलाओं से लाखों की ठगी का खुलासा हुआ है। फाइनांस कंपनी से ऋण दिलाने के नाम यह ठगी की गई है। इसका खुलासा तब हुआ जब निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट इन महिलाओं के घर कर्ज की राशि वसूलने पहुंचे। उसके बाद महिलाओं को इसकी जानकारी हुई। महिलाएं आरोपित विकास के घर पहुंची तो पता चला कि वह कई दिनों से फरार है। बाद में घोषालडीह, कुरकूटांड़, भोजपुर, टेसराटांड़, रघुनाथपुर, बलारडीह, सींगरायडीह, रंजीतपुर, मोहलीडीह, गेठिबेड़ा, बारकेतनी, मैरानवाटांड़, नुतनडीह आदि कई दर्जन गांवों की महिलाओं ने रविवार को शंकरडीह में एकत्र हो कर झाविमो जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा के साथ बैठक की। बैठक में महिलाओं ने बताया कि भारत माइक्रो फाइनेंस, भाया माइक्रो फाइनेंस, आरोहण फाइनेंस, अन्नपूर्णा फाइनेंस, उज्जैन फाइनेंस, फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के एजेंट एवं हलकट्टा निवासी विकास कुमार ने बताया कि सरकार की एक योजना के तहत दस बारह महिलाओं का समूह बनाना है। सभी का बैंक खाते खोलना है। इसके बाद योजना के तहत सभी समूह की महिलाओं को ऋण के रूप में राशि दी जाएगी। उसे मासिक किस्तों में जमा करना है। विकास ने महिलाओं को गुमराह करते हुए कहा कि एक कंपनी के ऋण राशि आप लोग ले लीजिएगा। अन्य पांच कंपनियों के ऋण की राशि को मुझे दे दीजिएगा। उस पैसे को किस्त के रूप में चुकाएंगे। इस बात को लेकर कई महिला समूहों को विकास ने लिखित एकरारनामा भी दिया। बाद में विकास ने मैरानवाटांड़ की महिला समूह की महिला कुसुम भोक्ता ने एकरारनामा दिखाते हुए बताया कि उसके नाम पर एक लाख पांच हजार रुपया, वहीं रघुनाथपुर की महिला ने एकरारनामा दिखाते हुए कहा कि मेरे नाम पर नौ लाख 89 हजार रुपया ऋण के रूप में उठा लिया गया है। विकास ने सभी महिला समूह के नाम पर करीब दस दस लाख रुपये ऋण राशि उठा ली है। भुक्तभोगी महिलाओं में मोहलीडीह की ¨पकी देवी, छाया देवी, बलारडीह की उषा देवी, कुशमोली देवी, केसीडीह की ¨चता देवी, टेसराटांड़ की शांति देवी, सिचरणी देवी, शामी देवी, मीना देवी शामिल है। विकास ने एक फाइनेंस कंपनी की ऋण राशि महिलाओं को दे दी। अन्य फाइनेंस कंपनी से प्राप्त ऋण राशि को अपने पास रख लिया। इस कार्य के लिए विकास एवं कंपनी ने सभी गांवों में एजेंट बना रखे थे।

इन एजेंटो का काम सिर्फ गांव में महिला समूह बनाने का था। इसके लिए कुछ राशि एजेंट को दी जाती थी। भोजपुर गांव के एजेंट मिलन बाउरी ने बताया कि उसे गांव में महिला समूह बनाने का काम किया था। इसके एवज में विकास ने उससे किस्त जमा करने के नाम पर 45 हजार रुपये उधार के रूप में लिया। इसे एक सप्ताह के बाद कुछ राशि बढ़ाकर देने का लालच दिया गया था। मैरानवाटांड़ समूह की महिला कुसुम भोक्ता ने बताया कि मुझसे 40 हजार रुपये दोगुना करने के नाम पर मुझसे उधार लिया है। मैने राशि घर की मोटरसाइकिल बेच कर उसे दे दी।

जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने बताया कि सरकारी नाकामी के कारण गांव की महिलाएं ठगी जा रही हैं। इस ठगी हुई महिलाओं में से काफी महिलाएं आजीविका मिशन से भी जुड़ी हुई हैं। आजीविका मिशन पूर्णत: विफल है। इस समस्या को लेकर प्रखंड की महिलाएं सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगी। धोखाधड़ी करने वाले विकास के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगी।

chat bot
आपका साथी