निरसा में परदेस से लौटे 200 लोगों की थर्मल स्क्रीनिग जांच

कोरोना वैश्विक महामारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ने लगी है। दूसरे प्रदेशों से अपने गांव लौटने वाले परदेशी जांच करवाने के प्रति सजग दिख रहे हैं। गुरुवार को निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दूसरे राज्यों से वापस निरसा लौटे लगभग 200 लोगों की थर्मल स्क्रीनिग जांच की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Mar 2020 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2020 06:41 PM (IST)
निरसा में परदेस से लौटे 200 लोगों की थर्मल स्क्रीनिग जांच
निरसा में परदेस से लौटे 200 लोगों की थर्मल स्क्रीनिग जांच

निरसा : कोरोना वैश्विक महामारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ने लगी है। दूसरे प्रदेशों से अपने गांव लौटने वाले परदेशी जांच करवाने के प्रति सजग दिख रहे हैं। गुरुवार को निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दूसरे राज्यों से वापस निरसा लौटे लगभग 200 लोगों की थर्मल स्क्रीनिग जांच की गई। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। रैपिड रिस्पांस टीम प्रभारी डॉ. एसके गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। यही सजगता लोगों को इस बीमारी से बचाव कर सकता है। हम लोग बाहर से आए लोगों का थर्मल स्क्रीनिग कर उनके शरीर के तापमान की जांच कर रहे हैं। सामान्यत: शरीर का तापमान 98.4 फीसद तक रहता है तो वह सामान्य श्रेणी में आता है। प्रथम चरण में शारीरिक तापमान सर्दी खांसी बुखार यादि लक्षणों की जांच करते हैं। यदि किसी का शारीरिक तापमान ज्यादा रहा तो उसे पीएमसीएच जांच करवाने के लिए भेज देते हैं। यह जरूरी नहीं है कि बुखार आने का मतलब व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित है। बुखार आने के और भी कई कारण हो सकते हैं। ऐसे लोगों को पीएमसीएच भेजते हैं जहां उनकी गहन जांच की जाती है। मौके पर निरसा अंचल निरीक्षक अभय कुमार सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी