कांग्रेस ने कहा उनकी मांग पर रेल मंत्रालय ने चलाई पैसेंजर ट्रेन, इसके लिए साधुवाद

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल से धनबाद सिंदरी पैसेंजर धनबाद कतरास होते हुए चंद्रपुरा पैसेंजर समेत सभी पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मांग की थी। इन मांगों पर रेल मंत्रालय ने धनबाद से पैसेंजर ट्रेन सुचारु रूप से चलाने का शुभारंभ किया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 09:51 AM (IST)
कांग्रेस ने कहा उनकी मांग पर रेल मंत्रालय ने चलाई पैसेंजर ट्रेन, इसके लिए साधुवाद
धनबाद कतरास होते हुए चंद्रपुरा पैसेंजर समेत सभी पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मांग की थी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल से धनबाद सिंदरी पैसेंजर, धनबाद कतरास होते हुए चंद्रपुरा पैसेंजर समेत सभी पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मांग की थी। इन मांगों पर रेल मंत्रालय ने धनबाद से पैसेंजर ट्रेन सुचारु रूप से चलाने का शुभारंभ किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने धनबाद हित में किए गए इस सराहनीय कार्य को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रेल मंत्रालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

28 को महंगाई को विरोध में प्रदेश स्तर पर कांग्रेस करेंगे आंदोलन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आउटरीच अभियान एवं मूल्य वृद्धि के विरोध में आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को लेकर जिलाध्यक्षों, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह माननीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम साहब, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित सभी जिला के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

समीक्षा बैठक में शामिल होते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलो में चल रहे आउटरीच अभियान कार्यक्रम की समीक्षा हुई। केंद्र सरकार द्वारा पैट्रोल- डीजल, रसोई गैस सहित अन्य पदार्थों में की गई मूल्यवृद्धि के विरोध में आन्दोलनात्मक रुप रेखा तैयार की गई। केंद्र सरकार द्वारा की गई महंगाई एवं मूल्यवृद्धि के विरोध में आगामी 17 को राज्य के सभी जिलो में जिलास्तरीय साइकिल यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 19 को सभी जिलों के पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 28 को महंगाई एवं मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन होगा।

chat bot
आपका साथी