शक्ति एप से जुड़ीं महिलाओं को कांग्रेस ने दी साड़ी की सौगात

युवा कांग्रेस की ओर से डोमगढ़ शिव मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित आधी आबादी पूरा हक कार्यक्रम में कांग्रेस ने रक्षा बंधन पर संविधान को रक्षा सूत्र में बांधने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 10:44 AM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 10:44 AM (IST)
शक्ति एप से जुड़ीं महिलाओं को कांग्रेस ने दी साड़ी की सौगात
शक्ति एप से जुड़ीं महिलाओं को कांग्रेस ने दी साड़ी की सौगात

जागरण संवाददाता, ¨सदरी : युवा कांग्रेस की ओर से डोमगढ़ शिव मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित आधी आबादी पूरा हक कार्यक्रम में कांग्रेस ने रक्षा बंधन के अवसर पर संविधान को रक्षा सूत्र में बांधने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक मयूर शेखर झा ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है। संविधान में उनकी सुरक्षा का दायित्व है। महिलाएं संविधान को रक्षा सूत्र में बांध कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति प्रोजेक्ट के अंतर्गत देश की आधी आबादी को मोबाइल एप से जोड़ने का अभियान चलाया है। ताकि वे देश की आधी आबादी से सीधे जुड़ सकें। कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यक्रम में शिरकत कर रही लगभग 150 महिलाओं को मयूर के माध्यम से साड़ियां भेंट की। अध्यक्षता युवा कांग्रेस के ¨सदरी नगर अध्यक्ष संजय राय ने की। दिलीप मिश्रा, अभिजीत राज, योगेंद्र ¨सह योगी, पप्पू पासवान, राजू दास, शंकर साव, सागर ठाकुर, अमित ¨सह आदि थे।

chat bot
आपका साथी