कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत, भाजपा सांसद के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप Dhanbad News

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ धनबाद थाना में शिकायत दर्ज हुई है। कांग्रेस विधायक पर भाजपा सांसद पीएन सिंह के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगा है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 02 May 2020 01:15 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2020 09:47 AM (IST)
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत, भाजपा सांसद के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप Dhanbad News
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत, भाजपा सांसद के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भाजपा नेता मुकेश पांडेय ने जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ धनबाद थाना में शिकायत की है। पांडेय ने कहा है कि कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी लगातार सांसद पीएन सिंह के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं कि वे बिना अनुमति दिल्ली से धनबाद आए हैं। जबकि हकीकत यह है कि सांसद पुलिस अधीक्षक संसद मार्ग से अनुमति लेकर धनबाद आए हैं। यह नियमानुकूल है।

भाजपा नेता मुकेश पांडेय ने कांग्रेस विधायक पर सांसद की छवि धूमिल करने व उन जैसे भाजपा कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। साथ ही विधायक पर महामारी के समय अफवाह फैलाने और सामाजिक समरसता बिगाडने का आरोप लगाया गया है। भाजपा नेता ने पुलिस से जामताड़ा विधायक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि धनबाद के सांसद पीएन सिंह व रांची के सांसद संजय सेठ के सड़क मार्ग से धनबाद लौटने का इरफान ने विरोध किया था। विधायक ने कहा था कि दोनों सांसद लॉकडाउन का उल्लंघन कर तीन राज्य की सीमा लांघ झारखंड पहुंचे हैं। शारीरिक दूरी नियम की धज्जियां उड़ाने की भी बात उन्होंने कही थी। कहा था कि सांसद अपना अनुमति पत्र सार्वजनिक करें, ताकि उसी के आधार झारखंड के अन्य लोगों को भी लाया जा सके।

chat bot
आपका साथी