Babulal Join BJP : दीपंकर बोलें, विधायकी छोड़कर भाजपा में जाएं बाबूलाल, जनता अपना नया विधायक चुन लेंगी Dhanbad News

महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बगोदर में विशाल जनसभा हुई। इस दौरान बस स्टैंड पर महेंद्र सिंह की प्रतिमा लगाने का एलान किया गया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 11:33 AM (IST)
Babulal Join BJP : दीपंकर बोलें, विधायकी छोड़कर भाजपा में जाएं बाबूलाल, जनता अपना नया विधायक चुन लेंगी Dhanbad News
Babulal Join BJP : दीपंकर बोलें, विधायकी छोड़कर भाजपा में जाएं बाबूलाल, जनता अपना नया विधायक चुन लेंगी Dhanbad News

धनबाद/गिरिडीह, जेएनएन। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी जनादेश का सम्मान करते हुए पहले धनवार विधानसभा सीट से इस्तीफा दें फिर भाजपा में जाएं या अपनी पार्टी का विलय करें। धनवार की जनता अपना नया विधायक चुन लेंगी। यह बातें भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहीं। वे गुरुवार को महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बगोदर बस स्टैंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

दीपंकर ने कहा कि धनवार की जनता ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया था। जनादेश को धत्ता बता कुर्सी के लिए विधायकजी भाजपा में जाना चाह रहे हैं। वैसे यह उनके लिए नई बात नहीं है। पहले उनके विधायक चुनाव बाद भाजपा में जाते थे। इस बार अपनी पूरी पार्टी का ही भाजपा में विलय कर रहे हैं। झारखंड का जनादेश सिर्फ सरकार बदलने का नहीं बल्कि झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों की भावना के अनुरूप झारखंड का नवनिर्माण के लिए है। जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा होनी चाहिए।

CAA-NRC झारखंड में नहीं हो लागू : एनआरसी-सीएए पर भाकपा-माले के महासचिव ने कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए झारखंड सरकार को नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी को झारखंड में लागू नहीं करना चाहिए। नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी को लेकर पूरे देश में लोग सड़कों पर उतर गए हैं। देश के संविधान पर मोदी एवं अमित शाह की सरकार हमला कर रही है। इस लड़ाई को माले आगे ले जाएगी। कश्मीर से अधिक गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश में आम लोगों की हुई है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की विदाई की आवाज झारखंड से उठनी चाहिए।

देश के शिक्षण संस्थानों में छात्रों का दमन : दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश के तमाम शिक्षण संस्थानों में दमन हो रहा है। जामिया, अलीगढ़, जेएनयू में छात्रों पर दमन हो रहा है। यह सरकार चाहती है कि दमन कर लोगों को चुप करा दे पर यह संभव नहीं है। मोदी और अमित शाह आवाज खामोश नहीं कर सकते। एक ओर केन्द्र की भाजपा सरकार कहती है कि कश्मीर मे सबकुछ ठीक ठाक है, परन्तु वहां कुछ भी ठीक नहीं है। कश्मीर से पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि वहां पुलिस ही आतंकवादी को मदद कर रही है।

बगोदर में हर हाल में लगेगी महेंद्र सिंह की प्रतिमा : महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह की हत्या कर उनकी विचारधारा की हत्या की कोशिश करने वाले अब उनकी प्रतिमा बगोदर में नहीं लगाने देने की साजिश कर रहे हैं। बगोदर में हर हाल में महेंद्र सिंह की प्रतिमा लगेगी। इसके लिए माले को कोई जल्दबाजी नहीं है। जनसभा को विधायक विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पार्टी के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद, गीता मंडल आदि ने संबोधित किया।

MS के शहादत दिवस पर बगोदर में उमड़ा जनसैलाब : वामपंथी नेता महेंद्र प्रसाद सिंह के 16वें शहादत दिवस पर बगोदर में गुरुवार को जनसैलाब उमड़ा पड़ा। पूरे जिले से हजारों भाकपा-माले समर्थक अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने बगोदर बस स्टैंड पहुंचे, जिसके कारण जीटी रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस दौरान पूरा इलाका लाल झंडे से पाट दिया गया था। श्रद्धांजलि के बाद बगोदर बस स्टैंड में भाकपा-माले ने एक विशाल जनसभा भी की। इसके पूर्व यहां संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ा गया। इस दौरान महेंद्र सिंह अमर रहे और लाल सलाम के नारे से पूरा इलाका गूंजता रहा। वहीं, जनसभा को लेकर सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया गया था। 

16 जनवरी 2005 को चुनावी सभा में हुई थी हत्या : धनबाद के पतलाबाड़ी में भाकपा माले ने पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह का शहादत दिवस मनाया। नेताओं ने  पहले उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और फिर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह का 16 जनवरी 2005 को चुनावी सभा में माफिया गठजोड़ ने हत्या करवा दी थी। वे पूरे झारखंड के नेता थें। आज देश व राज्य की राजनीतिक स्थिति में उनकी कमी महसूस होती है।

chat bot
आपका साथी