बेटे की तरह बेटियों की भी करें परवरिश

संवाद सहयोगी गोमो बाजार तुलसीडीह गांव में रविवार को सूड़ी समाज कल्याण समिति की प्रखंड स्त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Jan 2022 08:18 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jan 2022 08:18 PM (IST)
बेटे की तरह बेटियों की भी करें परवरिश
बेटे की तरह बेटियों की भी करें परवरिश

संवाद सहयोगी, गोमो बाजार: तुलसीडीह गांव में रविवार को सूड़ी समाज कल्याण समिति की प्रखंड स्तरीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। तोपचांची व चंद्रपुरा प्रखंड के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के केंद्रीय संरक्षक रेखा मंडल, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल ने संयुक्त रूप से किया। शहीद मणींद्र नाथ मंडल तथा ठाकुर दास मंडल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। रेखा मंडल ने कहा कि मेरे पति के द्वारा 40 वर्ष पूर्व समाज को संगठित करने का काम किया गया था। उन्होंने समाज की कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया था। आज उनके बताए गये मार्ग पर चल कर मंडल समाज एकजुट हैं। बंगाल में सूड़ी समाज को झारखंड में ओबीसी का दर्जा दिया गया है। हमलोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा के लिये संघर्ष करना होगा। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटा की तरह ही बेटियों की भी परवरिश करें। बीसी मंडल, धरनीधर मंडल, सुनील मंडल, शैलेंद्र मंडल, गौर मंडल, प्रदीप मंडल, श्रीकांत मंडल, पंचानन मंडल, बीरेंद्र मंडल, सुभाष चंद्र मंडल, खिरोधर मंडल, राजेश मंडल, संतोष मंडल, प्रभाष मंडल, विजय मंडल, अजय मंडल आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी