झारखंड संस्कृति रक्षा समिति की बैठक

पूर्वी टुंडी : झारखंड संस्कृति रक्षा समिति की बैठक रविवार को रामचंद्र की अध्यक्षता में लटानी में हुई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 07:54 PM (IST)
झारखंड संस्कृति रक्षा समिति की बैठक
झारखंड संस्कृति रक्षा समिति की बैठक

पूर्वी टुंडी : झारखंड संस्कृति रक्षा समिति की बैठक रविवार को रामचंद्र की अध्यक्षता में लटानी में हुई। बैठक में झारखंडी संस्कृति की रक्षा करने एवं मूलवासियों के अधिकारों को बचाने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार ने झारखंडियों की पहचान के लिए 1985 सीमा तय की है। उसे अविलंब निरस्त करते हुए 1932 खतियान को लागू करने की मांग की गई। क्षेत्रीय भाषा बांग्ला समेत सभी क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई प्राथमिक स्तर से शुरू करने, विद्यालय मर्ज की प्रक्रिया को बंद करने, झारखंडी संस्कृति बचाने के लिए युवा वर्ग को आगे लाने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक लटानी में 8 अप्रैल को रखा गया। बैठक में संतोष कुमार मंडल, भाजपा नेता महादेव कुमार, एके पांडेय, सर्जन हांसदा, शंकर कुमार मंडल, शशिभूषण कुमार, राम प्रसाद मंडल, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी