ऑनलाइन मनाया जाएगा बाल अधिकार दिवस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से रूबरू होंगे धनबाद के शिक्षक

इस बार बाल अधिकार दिवस ऑनलाइन मनाया जाएगा। 20 नवंबर को होने वाला बाल अधिकार दिवस के लिए एक सप्ताह का कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान बाल अधिकार और जलवायु परिवर्तन विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 04:52 PM (IST)
ऑनलाइन मनाया जाएगा बाल अधिकार दिवस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से रूबरू होंगे धनबाद के शिक्षक
परिषद की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जेएनएन, धनबाद: इस बार बाल अधिकार दिवस ऑनलाइन मनाया जाएगा। 20 नवंबर को होने वाला बाल अधिकार दिवस के लिए एक सप्ताह का कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान बाल अधिकार और जलवायु परिवर्तन विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके लिए सभी जिलों को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूली बच्चे ऑनलाइन क्विज, ड्राइंग, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, हैंडीक्राफ्ट, निबंध और कविता लेखन जैसी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला स्तर पर सभी कैटेगरी में श्रेष्ठ का चयन कर 30 नवंबर तक राज्य मुख्यालय को भेजा जाएगा। इसके बाद इनमें से जो सर्वश्रेष्ठ चुने जाएंगे, उन्हें राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। हर थीम से छात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा और जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक इसकी जानकारी स्कूलों के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाएंगे। वहीं भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शिक्षकों से रूबरू होंगे।

निशंक ने इसके लिए 24 नवंबर का समय तय किया है। इस दिन वे देशभर के शिक्षकों से राष्ट्रीय स्तर पर मिलेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री 11 बजे से दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन शिक्षकों को संबोधित करेंगे। इसमें धनबाद सहित झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक ऑनलाइन जुड़ेंगे। यह उनके फेसबुक पेज पर लाइव होगा। सभी शिक्षकों को बिना किसी परेशानी के जोड़ा जा सके इसके लिए एक लिंक जिलों के माध्यम से शिक्षकों तक उपलब्ध कराया जाएगा। लिंक पर क्लिक करते ही शिक्षक सीधे केंद्रीय शिक्षा मंत्री से जुड़ जाएंगे और उनकी बातों को न केवल सुन और देख पांएगे बल्कि उनसे शिक्षा संबंधी जानकारी भी साझा कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी