चाणक्य का मंचन कर धनबाद की जनता से रूबरू होंगे अभिनेता मनोज जोशी

सेवा फाउंडेशन देवघर के तत्वाधान में अभिनेता और निर्देशक जोशी धनबाद में पहली बार नाटक का मंचन करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 05:50 PM (IST)
चाणक्य का मंचन कर धनबाद की जनता से रूबरू होंगे अभिनेता मनोज जोशी
चाणक्य का मंचन कर धनबाद की जनता से रूबरू होंगे अभिनेता मनोज जोशी

जागरण संवाददाता, धनबाद : पद्म श्री सम्मानित अभिनेता मनोज जोशी 1990 में निभाए टेलीविजन धारावाहिक चाणक्य के किरदार के लिए आज भी याद किए जाते हैं। वह 1990 के बाद से थियेटर के मंच पर हजार से ज्यादा चाणक्य नाटक का मंचन कर चुके हैं। इसी कड़ी में जोशी 30 सिंतबर को धनबाद की जनता के सामने होंगे। न्यू टाउन हॉल में चाणक्य नाटक का मंचन करेंगे।

सेवा फाउंडेशन देवघर के तत्वाधान में अभिनेता और निर्देशक जोशी धनबाद में पहली बार नाटक का मंचन करेंगे। इसे सफल बनाने के लिए आयोजन समिति ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को धैया में सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश देवरालिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से सुरेंद्र पंसारी, बलराम अग्रवाल, मयूर राठौर, सतीश राय, अजय सिंह उपस्थित थे।

कौन हैं मनोज जोशी : बॉलीवुड में मनोज जोशी की एक खास पहचान है। कई हिंदी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। फिल्म देवदास में शाहरुख खान के बड़े भाई के रूप में पर्दे पर थे। वह गरम मसाला, भागम-भाग और हलचल जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी