लॉकडाउन में नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू, सोमवार को होगा पहला अर्घ्य Dhanbad News

चार दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन शनिवार को छठ व्रतियों ने प्रसाद के रूप में कद्दू भात खाया। रविवार को खरना और सोमवार शाम सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पण किया जाएगा।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 02:24 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 02:24 PM (IST)
लॉकडाउन में नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू, सोमवार को होगा पहला अर्घ्य Dhanbad News
लॉकडाउन में नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू, सोमवार को होगा पहला अर्घ्य Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय छठ पर्व के पहले दिन शनिवार को छठ व्रतियों ने प्रसाद के रूप में कद्दू भात खाया। वैसे तो छठ पर्व का व्रत काफी कठिन होता है, लेकिन चैत महीना में गर्मी की वजह से यह और भी कठिन माना जाता है। रविवार को खरना और सोमवार शाम सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पण किया जाएगा।

पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि छठ काफी पवित्रता का पर्व है। यह शनिवार को नहाय खाय के साथ आरंभ होगा। मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पण के साथ चैती छठ संपन्न होगा। पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर छठ व्रतियों से सतर्कता बरतने का आग्रह भी कर रहे हैं। वह कहते हैं संभव हो तो लोग अपने घरों के आंगन व छत पर अर्घ्य अर्पण करें।

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा: उधर, चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को चंद्रघंटा देवी की पूजा की गई। बजरंगबली मंदिर प्रांगण में आयोजित नवरात्र अनुष्ठान में आचार्य गंगेश पांडेय ने विधि विधान से गणोशादि पंचदेव का पूजन कराने के बाद कलश पूजन, नवग्रह पूजन किया।

साथ ही बजरंगबली, बाबा भोलेनाथ की पूजा हुई। सादगी से आयोजित हो रही अनुष्ठान में समिति के सदस्यों ने मां भगवती से लोगों को रोग मुक्त की कामना किया। मानोज पांडेय, वासुदेव पांडेय, मुन्ना पांडेय, संदीप अग्रवाल, सुबोध चौरसिया, बिनोद दे, आशीष अग्रवाल, अमित कुशवाहा, हरि विश्वकर्मा, किष्टो पाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी