Shahebganj: बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया माल, जाते समय लगा दी आग

पड़ोसी रामस्वरूप चौरसिया ने बताया कि सुबह 330 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक लड़का ने घर से धुंआ निकलते देखा। इसके बाद वह अन्य लोगों को जानकारी दी।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 10:11 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 10:11 AM (IST)
Shahebganj: बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया माल, जाते समय लगा दी आग
Shahebganj: बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया माल, जाते समय लगा दी आग

साहिबगंज, जेएनएन। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरोगढ मोहल्ला स्थित सुरेश प्रसाद के बंद घर से शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कीमती सामानों की चोरी की। जाते समय चोरों ने घर में आग लगा दी। गृहस्वामी सुरेश शहर से बाहर हैं। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि क्या-क्या सामान की चोरी हुई है और आग से कितने का नुकसान हुआ है? 

रविवार सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने देखा कि घर से धुआं निकल रहा है। मोहल्ले को लोगों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद  स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मकान मालिक सुरेश प्रसाद , नगर थाना पुलिस व  अग्निशमन विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वही अग्निशमन वाहन ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पड़ोसी रामस्वरूप चौरसिया ने बताया कि सुबह 3:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक लड़का ने घर से धुंआ निकलते देखा। इसके बाद वह अन्य लोगों को जानकारी दी। जब हम लोगों ने देखा कि घर में आग लगी है  तो मकान मालिक को जानकारी दी। अंदर गए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है । मकान मालिक सुरेश प्रसाद  शिक्षा विभाग में क्लर्क थे जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वे अपने गांव मिहिजाम गए हैं।  8 दिन पहले साहिबगंज से अपने गांव में है। जानकारी मिलने के बाद साहिबगंज लौट रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि सुरेश प्रसाद के साहिबगंज आने के बाद चोरी गए सामानों की सही जानकारी मिल पाएगी। 

chat bot
आपका साथी