Bread Price Increase: सुबह का नाश्ता हुआ महंगा, छह माह में दूसरी बार बढ़े ब्रेड के दाम

Bread Price Increase ब्रेड निर्माताओं ने तो दोनों तरफ से जेब काटने की तैयारी की है। एक तरफ दाम बढ़ाया तो दूसरी तरफ वेट यानी वजन भी कम कर दिया है। यह उपभोक्ताओं पर दोहरी मार है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 01:15 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 02:04 PM (IST)
Bread Price Increase: सुबह का नाश्ता हुआ महंगा, छह माह में दूसरी बार बढ़े ब्रेड के दाम
Bread Price Increase: सुबह का नाश्ता हुआ महंगा, छह माह में दूसरी बार बढ़े ब्रेड के दाम

धनबाद, जेएनएन। Bread Price Increase  सुबह का नाश्ता भी अब महंगा हो गया है। ब्रेड आज घर-घर की जरूरत है और सुबह के नाश्ते में शामिल भी है। ब्रेड बनाने वाली कंपनियों ने इसके दाम बढ़ा दिए हैं। छह माह में यह दूसरी बार है जब ब्रेड के दाम बढ़े हैं। सामान्य और ब्राउन ब्रेड दोनों के दाम बढ़ाए गए हैं। सिर्फ दाम ही नहीं बढ़ा है, बल्कि कंपनियों ने इस का वजन भी घटा दिया है। 200 ग्राम का ब्रेड 12 रुपए की जगह 16 में बिक रहा है। 400 ग्राम ब्रेड की कीमत थी 24 रुपये थी, इसकी मांग बढ़ी तो दाम भी बढ़ा दिए। 24 वाला ब्रेड अब 30 रुपये में मिल रहा है। ब्राउन ब्रेड 30 की जगह 35 रुपये का हो गया है।

उपभोक्ताओं पर दोहरी मार

ब्रेड निर्माताओं ने तो दोनों तरफ से जेब काटने की तैयारी कर ली है। एक तरफ दाम बढ़ाया तो दूसरी तरफ इसका वेट यानी वजन भी कम कर दिया। 200 ग्राम का ब्रेड 186 ग्राम और 400 ग्राम का ब्रेड 386 ग्राम का हो गया। कारण पूछने पर जवाब मिलता है- ब्रेड सूख गया होगा। इसीलिए वजन कम दिख रहा है। ब्रेड का दाम बढ़ने के पीछे गेंहू की कीम में बढ़ोत्तरी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 

हजारों उपभोक्ताओं पर असर

ब्रेड महंगा होने से धनबाद कोयलांचल के हजारों उपभोक्ताओं पर असर पड़ा है। अधिकांश लोग सुबह का नाश्ता दूध ब्रेड के साथ करते हैं। इसमें ज्यादातर युवा हैं। वह ब्रेड के साथ ही सुबह नाश्ता करते हैं। ऐसे में अब उन पर इसका सीधा असर पड़ा है। उन्हें ब्रेड का कोई भी पैकेट खरीदने पर 6 रुपए अधिक खर्च करने पड़ेंगे। शहर में ब्रेड बेचने वाली अलग-अलग तीन से चार कंपनियां है। सभी ने एक साथ दाम बढ़ा दिए हैं।

ब्रेड के दाम बढ़ गए हैं। ग्राहक आकर बोलता है कि पिछले महीने तो काम था, अब अचानक कैसे बढ़ गया। कंपनियों ने ही दाम बढ़ा दिया है तो हम क्या कर सकते हैं। मुझे लगता है इधर एक साल में ब्रेड के दाम में लगभग 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हमारे यहां से हर दिन 20 से 30 पैकेट बड़े ब्रेड की खपत हो रही है।

- केदार मोदी, साई स्टोर नावाडीह

मेरा तो सुबह का नाश्ता ब्रेड से ही होता है। कभी ब्रेड मक्खन तो कभी ब्रेड चाय। हफ्ते में दो-तीन बार तो शाम में सैंडविच बन जाती है। कह सकते हैं मैं ब्रेड का रेगुलर कस्टमर हूं। मुझे याद है बड़ा ब्रेड का पैकेट 12 रुपए का था, तब से खरीद रहा हूं अभी 30 हो गया है। इतनी बढ़ोतरी तो किसी आइटम में नहीं होती है।

- अमरदीप सिंह, जयप्रकाश नगर

chat bot
आपका साथी