सफाई सेवक की हत्या के बाद कुत्ता ढूंढ रहा सुराग

पुलिस का मानना है कि गंगाधर की हत्या कर शव कब्रिस्तान के पास ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 02:05 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 02:05 PM (IST)
सफाई सेवक की हत्या के बाद कुत्ता ढूंढ रहा सुराग
सफाई सेवक की हत्या के बाद कुत्ता ढूंढ रहा सुराग

सिंदरी, जेएनएन। रांगामाटी स्थित कब्रिस्तान के पास गुरुवार सुबह बलियापुर मोदीडीह निवासी गंगाधर हांड़ी का शव पड़ा मिला। शव पर जगह-जगह धारधार हथियार से काटने के निशान हैं। पुलिस का मानना है कि गंगाधर की हत्या कर शव कब्रिस्तान के पास ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया है।

गुरुवार सुबह क्षत-विक्षत शव पर लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस बुलाई गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लोग सड़क पर बैठ गए। गंगाधर सफाई सेवक का काम करता था। पुलिस हत्यारों का सुराग ढूंढ़ने के लिए सीआइएसएफ के खोजी कुत्ते की मदद ले रही है।

chat bot
आपका साथी