मुस्लिम बहुल शिवलीबाड़ी पर वर्चस्व की होड़ में खूनखराबा, पुलिस बेबस Dhanbad News

वारदात के बाद दोनों गुट कुमारधुबी ओपी पहुंचे। यहां भी दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए। यह देख थानेदार तेवर में आए और डांट फटकार कर भीड़ का थाना परिसर से बाहर निकाला।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 08:35 AM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 08:35 AM (IST)
मुस्लिम बहुल शिवलीबाड़ी पर वर्चस्व की होड़ में खूनखराबा, पुलिस बेबस Dhanbad News
मुस्लिम बहुल शिवलीबाड़ी पर वर्चस्व की होड़ में खूनखराबा, पुलिस बेबस Dhanbad News

कुमारधुबी, जेएनएन। शिवलीबाड़ी का डॉन कौन? इस सवाल पर शिवलीबाड़ी में मंगलवार शाम छह बजे दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडा, रड और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इस हमले में दोनों पक्ष के चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। निजी अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

वारदात के बाद दोनों गुट कुमारधुबी ओपी पहुंचे। यहां भी दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए। यह देख थानेदार तेवर में आए और डांट फटकार कर भीड़ का थाना परिसर से बाहर निकाला। दोनों गुट रात 10 बजे तक ओपी में डटे थे और एफआइआर की प्रक्रिया चल रही थी। घायलों में शिवलीबाड़ी अली मुहल्ला के छोटू अंसारी, उसका भाई शमशेर अंसारी, रहमत नगर का रूमी तथा अंसार मुहल्ला का रॉकी अंसारी शामिल है। मारपीट के बाद मुहल्ले में तनाव है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है और गश्ती कर रही है।

क्या है मामला : सोमवार की रात करीब 10 बजे मो. इसराफिल उर्फ छोटू अंसारी के ससुर रहमत नगर निवासी मो. मनीर मैथन से ड्यूटी से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर तालाब के पास बीयर पी रहे दो युवकों ने उसे रोका और गाली-गलौज की। बोतल फोड़ जानलेवा हमले की कोशिश की। काफी मिन्नत के बाद उसे छोड़ दिया। मनीर ने इस घटना की जानकारी अपने दामाद छोटू को दी। छोटू फिलहाल शिवलीबाड़ी का डॉन नंबर एक बनने की होड़ में है। उसने बदला लेने की तैयारी शुरू कर दी। दूसरे गुट का नेतृत्व कर रहे रॉकी ने भी जवाबी हमले की तैयारी कर रखी थी। शाम छह बजे के करीब अपने साथियों के साथ छोटू ने रहमत नगर में हमला बोल दिया। वहां पहले से तैयार रॉकी के साथियों ने भी जवाबी हमला बोल दिया। शिवलीबाड़ी इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। लाठी, डंडे, हॉकी स्टीक, रड एवं धारदार हथियार से एक दूसरे पर दोनों पक्ष ने हमला किया। रिवाल्वर भी लहराया गया। घटना की सूचना पाकर कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची और हिंसा को रोका।

कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष से लिखित शिकायत मांगी गयी है। शिकायत मिलने पर दोनों पक्ष से एफआरआइ दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी