सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजपा ने किया पौधारोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी का 20 दिवसीय सेवा और समर्पण कार्यक्रम सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान जिला भाजपा ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रत्येक मंडल में पौधारोपण अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:37 PM (IST)
सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजपा ने किया पौधारोपण
सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजपा ने किया पौधारोपण

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी का 20 दिवसीय सेवा और समर्पण कार्यक्रम सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान जिला भाजपा ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रत्येक मंडल में पौधारोपण अभियान चलाया।

इस क्रम में प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन के प्रतीक के तौर पर हर मंडल में 71-71 पौधे लगाए गए। जिसकी शुरूआत धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने वीर कुंवर सिंह कालोनी स्थित निर्मला कुंज के निकट पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधे जीवन की सुख समृद्धि और आनंद का आधार है। हमारा कर्तव्य है कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें और धरती को सुंदर बनाएं।

इस अवसर पर पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा ने पौधारोपण के प्रति समाज और युवाओं में बहुत अधिक जागृति आने पर खुशी जताते हुए इसे बड़ा सुखदाई बताया। महानगर के पर्यावरण प्रभारी अरुण राय एवं सह प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत धनबाद जिला के सभी 17 मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को महानगर के सभी मंडलों में नदी, नाले, तालाबों एवं घाटों की सफाई की जाएगी। साथ ही जल संरक्षण किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय झा, धनेश्वर महतो, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी, नीरज कुमार सिन्हा, शकील राणा, ब्रजमोहन प्रसाद, शुभम सिन्हा, जितेन्द्र मालाकार, मोहम्मद इम्तियाज, परमेन्द्र प्रसाद, प्रेम वर्मा, मन्नू रवानी एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। दामोदरपुर और बैंक मोड़ मंडल में भाजपा ने किया पौधारोपण :

धनबाद : भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत दामोदरपुर और बैंक मोड़ मंडल में सोमवार को पौधारोपण किया। इस दौरान दामोदरपुर स्थित विद्यालय में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश कुमार राही ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कोरोनाकाल में मुफ्त वैक्सीन, जरूरतमंदों के बीच मुफ्त अनाज देने के लिए उनको आभार प्रकट किया। वहीं बैंक मोड़ मंडल में कार्यक्रम की शुरूआत मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सोनू ने मटकुरिया बस्ती तालाब के समीप एवं जोनल ट्रेनिग स्कूल के पीछे 71 पौधों को लगाकर किया। जिला मंत्री कन्हैया पांडेय, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भीम डे, रवींद्र कुमार, मुखिया हीरालाल हांसदा, संजय मुखर्जी, अजीत महतो, मनोज महतो एवं विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी