किसानों की समस्याओं से रूबरू होंगे भाजपाई, सरकार को कराएंगे अवगत Dhanbad News

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और झारखंड की रघुवर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए कई महत्वांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

By mritunjayEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 12:20 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 12:20 PM (IST)
किसानों की समस्याओं से रूबरू होंगे भाजपाई, सरकार को कराएंगे अवगत Dhanbad News
किसानों की समस्याओं से रूबरू होंगे भाजपाई, सरकार को कराएंगे अवगत Dhanbad News

चिरकुंडा, जेएनएन। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और झारखंड की रघुवर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए कई महत्वांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के क्रियान्यवन में क्या-क्या परेशानी आ रही है और किसानों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसके लिए भाजपा निरसा विधानसभा क्षेत्र में किसान संवाद एवं सुझाव कार्यक्रम करेगी।

भाजपा ने विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के सिलसिले में बुधवार को निरसा में बैठक की। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने बताया कि भाजपा पंचायत व बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएगी। इसपर चर्चा की गयी तथा रूपरेखा तय की गई। केंद्रीय कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। कहा कि 7 जुलाई को बेनागोडिय़ा, 13 को कलियासोल तथा 28 जुलाई को निरसा में किसान संवाद एवं सुझाव कार्यक्रम होगा। इसमें किसानों की आयवृद्धि योजना पर चर्चा की जाएगी व किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। किसानों को पीएम के मन की बात सुनाने तथा 6 जुलाई से सदस्यता अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। मंडल कमेटियों का विस्तारीकरण भी किया जाएगा। विधानसभा कोर कमेटी में शिव कुमार दारुका, मन्नु तिवारी, अनिता गोराई, डबलू बाउरी, संजय सिंह को शामिल किया गया। मौके पर प्रदीप अग्रवाल, चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मन्नु तिवारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी