भाजपा विधायक पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप, कहा- नतमस्तक है पुलिस-प्रशासन Dhanbad News

आजसू ने बाघमारा विधायक ढुलू महतो पर आदिवासियों की जमीन हड़पने व सरकारी रास्ता को घेरने का आरोप लगाया। इसको लेकर आजसू नेता सुभाष राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को धरना दिया।

By SunilEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 03:44 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 03:44 PM (IST)
भाजपा विधायक पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप, कहा- नतमस्तक है पुलिस-प्रशासन Dhanbad News
भाजपा विधायक पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप, कहा- नतमस्तक है पुलिस-प्रशासन Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भाजपा विधायक ढुलू महतो को लेकर शहर का सियासी पारा बढ़ते जा रहा है। आजसू ने शुक्रवार को भाजपा विधायक को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। आजसू ने बाघमारा विधायक ढुलू महतो पर आदिवासियों की जमीन हड़पने व सरकारी रास्ता को घेरने का आरोप लगाया।

जिला परिसद सदस्य व आजसू नेता सुभाष राय की अध्यक्षता में यह धरना प्रदर्शन किया जा गया। सुभाष राय ने दैनिक जागरण से कहा कि भाजपा विधायक के खिलाफ विधानसभा समिति से शिकायत की गई थी। इसपर समिति ने सीओ से जांच रिपोर्ट मांगी थी।

जांच में हुआ खुलासा : उन्होंने बताया कि इसके बाद अमीन के द्वारा किए गए जांच में यह खुलासा हुआ था कि उक्त जमीन आदिवासियों की है। इस रिपोर्ट के बावजूद भी प्रशासनीक स्तर पर भाजपा विधायक द्वारा की जा रही घेराबंदी को रोकने का प्रयास तक नहीं किया गया।

विधायक के सामने नतमस्तक है पुलिस-प्रशासन : सुभाष राय ने कहा कि इस मामले को लेकर बाघमारा पंचायत से लेकर जिला तक आदिवासियों एवं आजसू द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन किया गया है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले को लेकर जिला की पुलिस- प्रशासन भाजपा विधायक ढुलू महतो के सामने नतमस्तक है।

chat bot
आपका साथी