भाजपा किसान मोर्चा की महानगर कमेटी घोषित होते ही प्रतिबंधित

भाजपा किसान मोर्चा की महानगर कमेटी घोषित होते ही विवादों में घिर गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने इसकी शिकायत मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू से की है। सिंह की शिकायत है कि उनसे बगैर परामर्श के यह कमेटी घोषित कर दी गई जो नियम संगत नहीं है। विवाद भूली मंडल कमेटी के महामंत्री मनोज गुप्ता को मोर्चा का महामंत्री बनाने पर भी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:34 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:34 AM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा की महानगर कमेटी घोषित होते ही प्रतिबंधित
भाजपा किसान मोर्चा की महानगर कमेटी घोषित होते ही प्रतिबंधित

जागरण संवाददाता, धनबाद : भाजपा किसान मोर्चा की महानगर कमेटी घोषित होते ही विवादों में घिर गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने इसकी शिकायत मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू से की है। सिंह की शिकायत है कि उनसे बगैर परामर्श के यह कमेटी घोषित कर दी गई जो नियम संगत नहीं है। विवाद भूली मंडल कमेटी के महामंत्री मनोज गुप्ता को मोर्चा का महामंत्री बनाने पर भी है। कहा जा रहा है कि भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का नियम लागू है। ऐसे में एक ही व्यक्ति को दो पद देने का क्या औचित्य है। जानकारी के मुताबिक महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कमेटी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

बता दें कि मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनिल सिन्हा की ताजपोशी भी विवादों भरी रही है। वे पार्टी महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की पसंद नहीं थे। विधायक की अनुशंसा पर उनका नाम संभावित अध्यक्षों की सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया था। पहले नंबर पर पुटकी निवासी मनोज सिंह का नाम था। प्रदेश से अनिल सिन्हा का नाम घोषित होने के बाद मनोज सिंह ने खासी नाराजगी जताई। यहां तक कि सांसद की अनुपस्थिति में पुटकी में गणतंत्र दिवस पर विधायक राज सिन्हा को ध्वजारोहण भी नहीं करने दिया था। बाद में विधायक ने समर्थकों के साथ अलग से ध्वजारोहण किया था। वर्जन

पार्टी महानगर अध्यक्ष ने शिकायत की है कि उनसे बगैर पूछे व बिना सूचना दिए ही कमेटी घोषित कर दी गई है। इसे गंभीरता से लिया गया है। फिलहाल कमेटी को मान्यता नहीं दी गई है। मोर्चा महानगर अध्यक्ष से कारणपृच्छा की जाएगी।

पवन साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा मोर्चा महानगर अध्यक्ष ने नियमों की अवहेलना की है। किसी भी मोर्चा कमेटी के गठन से पूर्व महानगर अध्यक्ष के साथ मशविरा करना चाहिए। उन्होंने मोर्चा की बैठक में भी नहीं बुलाया था। यह अनुशासनहीनता है।

चंद्रशेखर सिंह, महानगर अध्यक्ष, भाजपा कमेटी की सूची पहले महानगर अध्यक्ष को वाट्सएप पर भेज दिया गया था। पड़ोस में एक महिला की मृत्यु हो जाने की वजह से उसमें व्यस्त हो गया, इसलिए महानगर अध्यक्ष से मुलाकात नहीं हो सकी। कुछ गलतियां हुई है उम्मीद है कि चंद्रशेखर सिंह बड़े भाई की तरह माफ कर देंगे। उनसे कल ही मिलूंगा। जहां तक मनोज गुप्ता की बात तो वह मंडल कमेटी से इस्तीफा दे चुके हैं।

अनिल कुमार सिन्हा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा

chat bot
आपका साथी