डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

जयंती के दिन सिटी सेंटर के पास जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया

By SunilEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 12:41 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 12:41 PM (IST)
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

धनबाद, जेएनएन। जयंती के दिन सिटी सेंटर के पास जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण  किया गया। समारोह में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत की परिकल्पना के लिए स्वयं का बलिदान दिया।वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का परिणाम है कि जम्मू-कश्मीर में दो प्रधान जैसी व्यवस्था समाप्त हुई। वे सदैव हमारे प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उन्होंने इस स्थल पर उनकी प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया था जिसे आज पूर्ण किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के कारण ही पश्चिम बंगाल और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। संचालन संजय झा ने किया। झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन रिजवान खान, देवाशीष पाल, राम प्रसाद महतो, मानस प्रसून, अमलेश सिंह, संतोष साव, पप्पू साव, बबलू फरीदी, आशा पांडेय, सुनील कुमार उरांव, राजकुमार मंडल, निर्मल प्रधान, दिलीप सिंह, मौसम सिंह, चंद्रशेखर मुन्ना, सूरज आदि उपस्थित थे। 

झरिया में चला सदस्यता अभियान : उधर झरिया में डॉ. मुखर्जी की जयंती पर शनिवार को झरिया में भाजपा की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही भाजपा से जुडऩे के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा झरिया नगर की और से बाटा मोड़ में कार्यक्रम हुआ। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व अन्य लोगों ने डॉ. श्यामा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। रागिनी ने कहा कि भाजपा देश के विकास को गांवों से लेकर शहर तक कार्य कर रही है। झरिया में भी विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, ओबीसी के नगर अध्यक्ष सुनील साव, सदस्यता प्रभारी अरुण साव, श्रवण राम, कुमार अंकेज राज, राजकुमार अग्रवाल, राजमाली संतोष राज, गणेश साव, अङ्क्षरदम बनर्जी, सपन मजुमदार, संजय वर्मा, दिलीप भारती, अशोक वर्णवाल, वीरेंद्र प्रसाद, चंदन विश्वकर्मा, रंधीर राम, अवधेश साव आदि थे। 

chat bot
आपका साथी