जेल में नए बंदियों की हैसियत के मुताबिक लगती है बोली

कतरास बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो के बाद रविवार को भाजपाइयों ने धनबाद मंडल कारा के

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 09:49 PM (IST)
जेल में नए बंदियों की हैसियत के मुताबिक लगती है बोली
जेल में नए बंदियों की हैसियत के मुताबिक लगती है बोली

कतरास: बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो के बाद रविवार को भाजपाइयों ने धनबाद मंडल कारा के जेलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कतरास बाजार स्थित राजेंद्र क्लब में पत्रकार वार्ता कर भाजपाइयों ने जेल में व्याप्त कुव्यवस्था व गड़बड़ी की जांच की मांग मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से की है। इन भाजपाइयों ने कई ऐसे लोग भी हैं जो हाल में ही धनबाद मंडल कारा से विभिन्न मामलों में छूटकर आए हैं। भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य पप्पू ¨सह ने कहा कि धनबाद मंडल कारा में नए बंदियों के जाने के बाद उसकी हैसियत के मुताबिक बोली लगती है। जिसका रेट दो हजार से बीस हजार तक होती है। वार्ड इंचार्ज बंदियों की बोली लगाते हैं। बंदियों को टार्चर करके घर से पैसा मंगाया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बंदियों को घर में बात करने के लिए जेल में टेलीफोन की सुविधा दी गई है लेकिन बात कराने के नाम पर बंदियों से पैसे की वसूली की जाती है। कहा कि जेल के अंदर मादक पदार्थ की बिक्री होती है और वह भी कई गुणा अधिक कीमत पर। उन्होंने कहा कि शनिवार को विधायक ढुलू महतो ने जेल में अनियमितता की जांच को लेकर पत्रकार वार्ता की थी। उसके बाद जेल में बंद कतिपय भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया। इसके लिए जेलर को जिम्मेवार ठहराते हुए उनके खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की। अनुराग बजरंगी ने कहा कि जेल के अंदर प्रवेश करने पर सात जगह पर आदमी व सामान की तलाशी ली जाती है। इसके बावजूद जेल के अंदर कैसे मादक पदार्थ ले जाया जाता है यह जांच का विषय है। पत्रकार वार्ता में कपिल यादव, काली शर्मा, डंपी मंडल, बजरंगी विश्वकर्मा, काली शर्मा, डंपी मंडल, विजय नोनियां के अलावा भाजपा के वरीय नेता सूर्यदेव मिश्र, वशिष्ठ मिश्रा, चंदन मालाकार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी