CAA के समर्थन में भाजपा का मानव श्रृंखला एवं हस्ताक्षर अभियान, कहा- पूरे देश में लागू होगा नया कानून Dhanbad News

मेयर ने कहा कि CAA को लेकर देशभर में बवाल मचा है लेकिन एक भी प्रावधान संविधान के किसी भी हिस्से को प्रभावित नहीं करता है। लोगों को सीएए और एनआरसी में अंतर ठीक से नहीं पता है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 10:27 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 10:43 AM (IST)
CAA के समर्थन में भाजपा का मानव श्रृंखला एवं हस्ताक्षर अभियान, कहा- पूरे देश में लागू होगा नया कानून Dhanbad News
CAA के समर्थन में भाजपा का मानव श्रृंखला एवं हस्ताक्षर अभियान, कहा- पूरे देश में लागू होगा नया कानून Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रणधीर वर्मा चौक पर मानव श्रृंखला एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद पीएन सिंह ने कहा कि वे कानून का समर्थन करते हैं। नया कानून बना है, हम लोगों को इस कानून का विरोध नहीं करना चाहिए। जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें समझाना होगा कि यह देश हित में लिया गया निर्णय है।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारत में अवैध तरीके से रह रहे घुसपैठियों की पहचान करने की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। इस नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से पीड़ित होकर आए हिंदू, सिख, इसाई, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म वासियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। इस मौके पर निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने भी कानून के समर्थन में अपने विचार व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया।

CAA और NRC में अंतर ठीक से नहीं पता : मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि गृह मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि नागरिकता कानून हर राज्य में लागू होगा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में बवाल मचा है। लेकिन एक भी प्रावधान संविधान के किसी भी हिस्से को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करता है। एक बड़ी आबादी को सीएए और एनआरसी में अंतर ठीक से नहीं पता है।

देश विरोधी नारे भारत में रहकर नहीं चलेगा : इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश विरोधी नारे भारत में रहकर नहीं चलेगा। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता हरीश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, मनोज मालाकार, मानस प्रसून, मुकेश पांडेय, संतोष सिंह, अवध बिहारी सिंह, गुडू सिंह, अवधेश सिंह, जय तिवारी पवन पांडेय, सुदर्शन मेघनाथ वर्मा आदि मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया।

chat bot
आपका साथी