Giridih: वृद्धों-मरीजों के बीच फल बांट मनाया पीएम का जन्मदिन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शुक्रवार को वृद्धों और मरीजों के बीच फल वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सबसे पहले वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां अपनों से दूर रह रहे वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शुक्रवार को वृद्धों और मरीजों के बीच फल वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सबसे पहले वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां अपनों से दूर रह रहे वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना। इसके बाद सभी सदर अस्पताल गए। अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोर्चा के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं । उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा ने आज से सेवा ही समर्पण अभियान की शुरुआत की है, जो सात अक्टूबर तक चलेगा। इसी के तहत मोर्चा की ओर से फल वितरण किया जा रहा है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जयप्रकाश वर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रणव वर्मा, विनय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू एजाज, जिला महामंत्री इरफान अंसारी, नगर अध्यक्ष फराना मत, मोहम्मद हसनैन, महामंत्री राज सिन्हा, प्रोफेसर विनीता कुमारी, शालिनी कुमारी, मोहम्मद शमीम अंसारी , बाबू खान, रवीना खातून, सकीना खातून, ताहिर इमाम, मोहम्मद जहूर आदि मौजूद थे