बाइक रैली में गूंजे 'फिर मोदी सरकार' और 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे

धनबाद विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। बाघमारा में रैली का नेतृत्व ढुलू महतो ने किया।

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 02:05 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 05:29 PM (IST)
बाइक रैली में गूंजे 'फिर मोदी सरकार' और 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे
बाइक रैली में गूंजे 'फिर मोदी सरकार' और 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे

धनबाद, जेएनएन। फिर मोदी सरकार और मोदी है तो मुमकिन है-जैसे नारों के साथ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विजय संकल्प रैली के तहत शनिवार को भाजपा ने धनबाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली। इस दाैरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चत करने का संकल्प लिया। 

धनबाद विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली जगजीवन नगर स्थित बालाजी मंदिर परिसर से शुरू हुई। यह विजय संकल्प रैली  नईदिल्ली, धनसार, हावड़ा मोटर, मनईटांड़, बरमसिया, चिरगोड़ा  आदि इलाकों का दौरा करते हुए झारखंड मैदान पहुंच कर समाप्त हुई। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक ढुलू महतो के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई है। जबिक निरसा विधानसभा क्षेत्र में झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र रैली ने नेतृत्व किया। टुंडी विधानसभा क्षेत्र में धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में- फिर मोदी सरकार और मोदी है तो मुमकिन है-जैसे नारे गूंज रहे हैं। मेयर अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में नया भारत का निर्माण हो रहा है। आज जनता ने मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए 2019 के चुनाव में भाजपा को जिताने का संकल्प ले रखा है। 

chat bot
आपका साथी