Bermo by-election: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को याद आया वादा, कहा-किसानों के दो लाख तक कर्ज माफ होंगे

Bermo by-election बेरमो उप चुनाव के पहले रामेश्वर उरांव ने घोषणा की कि चांदो को जल्द ही प्रखंड का दर्जा दिया जाएगा। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोला जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 08:55 AM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 08:55 AM (IST)
Bermo by-election: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को याद आया वादा, कहा-किसानों के दो लाख तक कर्ज माफ होंगे
Bermo by-election: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को याद आया वादा, कहा-किसानों के दो लाख तक कर्ज माफ होंगे

बेरमो, जेएनएन। Bermo by-election कांग्रेस ने बेरमो विधानसभा उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारी तेज कर दी है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेता लगातार दाैरा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव दो दिवसीय दाैरे पर बेरमो में हैं। इस दाैरान वे अपने भाषणों में विधानसभा चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि झारखंड के किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। सरकार के भीतर इस पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। जल्द ही यह लागू हो जाएगा।

100 यूनिट बिजली माफी का वादा भी निभाया जाएगा

वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड के 15 लाख गरीबों का निश्शुल्क अनाज दिया जाएगा। यह सरकार किसी भी गरीब को भूखे मरने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि 100 यूनिट बिजली निश्शुल्क देने का वायदा किया गया था। इस वायदे को निभाया जाएगा। बेरमो विधानसभा क्षेत्र के तहत पेटरवार प्रखंड में चांदो गांव के सांस्कृतिक भवन में शनिवार को पत्रकारों से उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के लिए किसानों ने ऋण लिया था तो उसकी माफी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में झारखंड का खजाना खाली हो गया था। अब सूबे की माली हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम पर सरकार का फोकस था, है और रहेगा। ख्याल रखा गया कि कोरोना के कठिन काल में लोगों को भूखे नहीं रहना पड़े। लोगों को रोजगार दिया गया।  

चांदो को जल्द मिलेगा प्रखंड का दर्जा

बेरमो उप चुनाव के पहले रामेश्वर उरांव ने घोषणा की कि चांदो को जल्द ही प्रखंड का दर्जा दिया जाएगा। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू ने अस्पताल के लिए जहां भी भवन निर्माण करा दिया है, वहां अस्पताल चालू किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी