Barddhaman-Hatia MEMU का परिचालन 6 से होगा सामान्य, झारखंड-पश्चिम बंगाल के 50 स्टेशनों के लोकल पैसेंजरों को राहत

Barddhaman-Hatia MEMU पश्चिम बंगाल के बर्धवान और झारखंड के हटिया स्टेशन के बीच बर्धवान-हटिया मेमू पैसेंजर ट्रेन (Barddhaman-Hatia MEMU) चलती है। यह ट्रेन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से बंद थी। अब रेलवे ने 6 जनवरी से चलाने की घोषणा कर दी है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 06:56 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 06:56 AM (IST)
Barddhaman-Hatia MEMU का परिचालन 6 से होगा सामान्य, झारखंड-पश्चिम बंगाल के 50 स्टेशनों के लोकल पैसेंजरों को राहत
बर्दवान-हटिया मेमू पैसेंजर ट्रेन का ठहराव सभी स्टेशनों पर होगा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। पश्चिम बंगाल के बर्धवान और झारखंड के हटिया स्टेशन के बीच बर्धवान-हटिया मेमू पैसेंजर ट्रेन (Barddhaman-Hatia MEMU) चलती है। यह ट्रेन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से बंद थी। अब रेलवे ने 6 जनवरी से चलाने की घोषणा कर दी है। इसका परिचालन होने से बर्धवान और हटिया के बीच 50 स्टेशनों के लोकल पैसेंजरों को राहत मिलेगी। आम लोगों को सफर आसान हो जाएगा। लोग आसानी से यह ट्रेन पकड़कर आसपास के स्टेशनों का सफर कर सकेंगे।  

रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

रेलवे ने बर्द्धमान से हटिया के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन को चलाने की घोषणा कर दी है। बर्धमान से हटिया के बीच छह जनवरी से मेमू चलने लगेगी। वापसी में हटिया से बर्द्धमान के लिए इस ट्रेन को सात जनवरी से चलाया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से झारखंड से पश्चिम बंगाल के कई शहरों तक पहुंचने की राह आसान होगी। धनबाद, गोमो और बोकारो के यात्रियों को कम किराए में सफर का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आसनसोल से बोकारो और आसनसोल से रांची के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी छह जनवरी से चलने लगेगी। रेलवे ने इन ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।

फिलहाल बर्धमान से आसनसोल के बीच हो रहा था परिचालन

बर्धमान हटिया मेमू 22 मार्च से ही रद है। इस बीच पिछले महीने से पूर्व रेलवे ने कुछ पैसेंजर ट्रेनों को चलाना शुरू किया। इनमें बर्धमान हटिया मेमू भी शामिल थी। पर इस ट्रेन को बर्द्धमान से आसनसोल के बीच चलाया जा रहा था। अब छह जनवरी से पहले की तरह बर्द्धमान से हटिया तक चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों ओर से सभी स्टेशन पर होगा।

63503 बर्धमान हटिया मेमू

बर्धमान सुबह 6.35 कुमारधुबी सुबह 9.20 धनबाद दिन 10.42 गोमो 11.40 बोकारो दोपहर 1.05 रांची शाम 4.30 हटिया शाम 5.30

63504 हटिया बर्धमान मेमू हटिया सुबह 8.10 रांची सुबह 8.15 बोकारो दोपहर 1.15 गोमो दोपहर 2.20 धनबाद शाम 3.45 कुमारधुबी शाम 5.30 बर्धमान रात 8.30

63596 आसनसोल - बोकारो मेमू आसनसोल शाम 6.00 बोकारो रात 11.10

63595 बोकारो आसनसोल मेमू बोकारो - अलसुबह 3.35 आसनसोल सुबह 8.50

chat bot
आपका साथी