सरेआम पिट गया वासेपुर गैंग का गुर्गा शेरू खान, घटना को जुआ कनेक्शन से जोड़ जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News

शेरू मारुति से डहुवाटांड़ की ओर से आ रहा था। तभी बरमसिया शनि मंदिर के समीप दो बाइक पर सवार चार लोगों ने रोक हमला कर दिया।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 07:50 AM (IST)
सरेआम पिट गया वासेपुर गैंग का गुर्गा शेरू खान, घटना को जुआ कनेक्शन से जोड़ जांच में जुटी पुलिस  Dhanbad News
सरेआम पिट गया वासेपुर गैंग का गुर्गा शेरू खान, घटना को जुआ कनेक्शन से जोड़ जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News

धनसार, जेएनएन। बरमसिया शनि मंदिर के समीप वासेपुर निवासी शेरू खान(35) की पिटाई कुछ बाइक सवार युवकों ने बुधवार की रात लोहे की रॉड से कर दी। इस दौरान यहां एक चक्र गोली भी चली। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। हालांकि, कुछ लोग जख्मी शेरू को उठाकर पीएमसीएच ले गये। इसके बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे जालान अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पाकर धनबाद के एसपी, डीएसपी मुकेश कुमार सहित धनसार व बैंक मोड़  पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा व एक जिंदा कारतूश बरामद किया। पुलिस इस मामले में अमित व तारकेश्वर नामक व्यक्ति की तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि, पुलिस शेरू के दोस्त टीसी कंपाउंड निवासी मोजबिल नामक युवक से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। घटना के साथ-साथ पुलिस शेरू के आपराधिक मामलों को खंगालने में भी जुटी है।

बताया जाता है कि बुधवार की शाम करीब सात बजे शेरू मारुति से डहुवाटांड़ की ओर से आ रहा था। तभी बरमसिया शनि मंदिर के समीप दो बाइक पर सवार चार लोगों ने शेरू को रोक लिया। साथ ही उसे मारूति कार से निकालते हुए लोहे की रॉड से पिटाई करने लगे। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए एक चक्र गोली भी चलाई। बताते हैं कि डहुवाटांड़ में कई दिनों से चल रहे जुआ अड्डा के कारण ही यह घटना हुई। घटना को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। शेरू पूर्व में कम्पाउंड पुराना स्टेशन में रहता था। इनदिनों वह वासेपुर के मदीनानगर में अपनी मां, पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। शेरू अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है। कई मामलों का वांछित है। हाल में ही जेल से छूटकर आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है कि मारपीट कर गोली किसने चलाई।

बरमसिया में मारपीट की घटना हुई है। शेरू नामक व्यक्ति जख्मी हुआ है। गोली भी चली है। पुलिस शेरू के आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

- एसपी धनबाद।  वासेपुर के शेरू की बरमसिया में लोहे के रॉड से पिटाई, चली गोली

chat bot
आपका साथी