नागपुरी व खोरठा गीतों पर कलाकारों ने झुमाया

राजकीय बीबी हाई स्कूल की स्थापना का 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:26 PM (IST)
नागपुरी व खोरठा गीतों पर कलाकारों ने झुमाया
नागपुरी व खोरठा गीतों पर कलाकारों ने झुमाया

संवाद सहयोगी, राजगंज: राजकीय बीबी हाई स्कूल की स्थापना का 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर रविवार को हीरक जयंती समारोह की शुरुआत हुई। विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सह पूर्व राज्य सभा सांसद संजीव कुमार एवं 1953 से वर्ष 66 तक के विद्यार्थी परमेश्वर प्रसाद साव, धीरेंद्र नाथ पांडेय, गोपाल प्रसाद साव, सुखदेव प्रसाद चौधरी, शिव प्रसाद अग्रवाल, वीरेंद्र मुंशी, रघुनंदन जी एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शुभारंभ मंगला चरण आरती एवं गणेश वंदना से की गई।

विद्यालय से मैट्रिक पास किये 1953 से लेकर 1994 तक के पूर्ववर्ती छात्रों का वर्षो बाद इस आयोजन में मिलन हुआ। कई लोगों के तो विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए आंसू निकल आए। 1974 में मैट्रिक परीक्षा पास किए संजीव कुमार अपने शैक्षणिक काल को अनुकरणीय बताया। कहा अपने संसदीय कार्यकाल में बहुत कार्य किए हैं।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन सौभाग्य से होता है। हीरक जयंती अवसर पर सभी पूर्ववर्ती छात्र एक साथ जुटे। अगले मार्च महीने तक कार्यक्रम चलता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक आदिवासी नृत्य केते सुंदर झारखंड प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा नागपुरी, खोरठा, देश भक्ति नृत्य की प्रस्तुति पर भी लोग झूमे।

समिति के पदाधिकारी हलधर महतो, गिरधारी महतो, राजीव रंजन रवानी ने बताया कि कवि सम्मेलन, देश एवं राज्य में पुरस्कृत आदिवासी एवं छऊ नृत्य, नागपुरी, बांग्ला, राजस्थानी संस्कृति से जुड़े पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अंतर राज्यीय महिला फुटबाल, वालीवाल, क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राज्य स्तर की पेंटिग, हस्तकला प्रतियोगिता के आयोजन की भी तैयारी है।

मंच संचालन प्रमोद चौरसिया ने किया। पूर्ववर्ती छात्र सेवानिवृत्त कोल अधिकारी प्रवीण मुंशी एवं रघुनंदन राव, डीएमओ चितामणि महतो, गोपाल साव, हृदेश मुंशी, रोहित महतो, परमेश्वर साव, शिव प्रसाद अग्रवाल, नंदकिशोर महतो, प्रमोद कुमार चौरसिया, रामप्रसाद महतो आदि ने संबोधित किया। मौके पर नीलकंठ रवानी, राजेश चौधरी, महेंद्र महतो, नवनीत मित्तल, सुबोध चौरसिया, संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार चौरसिया, मनोज सिंह, राजीव मुंशी, महेश चौधरी, सुभाष महतो, गणेश रवानी, शेखर महतो, धनंजय महतो, नेपाल महतो, बलराम महतो, अघनु रवानी, राघव मुंशी, सुनील साव, अमर महतो आदि सक्रिय रहे।

chat bot
आपका साथी