धनसार में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, शिकायत

धनसार में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 09:36 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 09:36 PM (IST)
धनसार में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, शिकायत
धनसार में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, शिकायत

धनसार : धनसार थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता की मां ने बुधवार को धनसार थाने में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है। पीड़िता की मां ने शिकायत में कहा है कि बुधवार की शाम पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस का एक लड़का (उम्र 14 साल के करीब) उसे अपने साथ ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। घर आकर पुत्री ने सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।

जानकारी हो हो कि जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया था। बालिकाओं के साथ दुष्कर्म व छेड़खानी के मामले में पुलिस के गंभीर नहीं होने से ऐसी घटनाएं बढ़ रहीं हैं।

...

24 घंटे के बाद भी नहीं हुआ मेडिकल

बालिका से दुष्कर्म की शिकायत के 24 घंटे बाद भी धनसार पुलिस की ओर से पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया गया है। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। पीड़िता की मां बुधवार की शाम को ही धनसार थाना में सूचना दी थी। पर पुलिस ने कहा कि अभी नहीं कल मामला देखेंगे। गुरुवार को भी पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़िता कि मां ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। जब पीड़िता की मां धनसार थाना पहुंची थी। उस वक्त एसीबी की टीम धनसार थाना पहुंची हुई थी। बाद में धनसार पुलिस  मामले की छानबीन करने  पीड़ित के घर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस पीड़िता की मां को धनसार थाना आने को कहा। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने पर लौट गई।

------------

पीड़ित परिवार को थाना बुलाकर जानकारी ले रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। छानबीन के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

- योगेंद्र पासवान, धनसार थाना प्रभारी

जोड़ापोखर दुष्कर्म कांड: पीड़ित परिवार को मिल रही धमकी

जामाडोबा : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में जोड़ापोखर पुलिस ने थाना में कांड संख्या 13/19 के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार युवक अर¨वद कुमार यादव व विकास यादव को गुरुवार को जेल भेज दिया। वहीं लड़की का किसी कारणवश 164 का कोर्ट में बयान व मेडिकल नहीं हो सका। पुलिस शुक्रवार को लड़की का मेडिकल कराने के साथ कोर्ट में बयान दर्ज करायेगी। जोड़ापोखर पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गंभीरता से छानबीन कर रही है। ताकि किसी निर्दोष को जेल नहीं जाना पड़े। दोषी भी बच नहीं पाए। दूसरी ओर दुष्कर्म की शिकार लड़की के परिवार के सदस्य को आरोपितों के परिजनों की ओर से कई तरह की धमकी दी जा रही है।

पीड़िता की मां ने बताया कि कई लोग केस नहीं उठाने पर तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं। इसकी जानकारी भी जोड़ापोखर पुलिस को दी गई है। जोड़ापोखर पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में लगी है।

chat bot
आपका साथी