धनबाद के 52 रिपोर्ट नेगेटिव, 21 का इंतजार, जिले में अब तक 20 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग Dhanbad News

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो धनबाद सदर अस्पताल में फिलहाल 84 कोरोना संदिग्ध भर्ती हैं। जबकि पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में 10 लोग भर्ती हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 06:24 AM (IST)
धनबाद के 52 रिपोर्ट नेगेटिव, 21 का इंतजार, जिले में अब तक 20 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग Dhanbad News
धनबाद के 52 रिपोर्ट नेगेटिव, 21 का इंतजार, जिले में अब तक 20 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस को लेकर धनबाद में अब तक लगभग 20 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिनमें से 4143 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। इतने ही लोगों की हाथों पर मुहर लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो सदर अस्पताल में फिलहाल 84 संदिग्ध भर्ती हैं। जबकि पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में 10 लोग भर्ती हैं।

धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों की बात करें तो कुल 393 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। सदर अस्पताल में 13 तथा विभिन्न प्रखंडों से 246 लोगों को क्वारंटाइन अवधि समाप्त हो गई है। जिन लोगों की क्वारंटाइन अवधि समाप्त हो गई है, स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है। साथ ही जो लोग घर में हैं उन्हें परिजनों से मिलने की अनुमति दे दी है।

3 दिनों में 73 सैंपल : धनबाद में तीन दिनों की बात करें तो कुल 73 सैंपल कलेक्ट किया गया है। इन सैंपल को रांची और जमशेदपुर भेजा गया है। शनिवार की देर शाम दोनों लैब से जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 52 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि ऐसे लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है इसकी प्रतीक्षा की जा रही है।

21 सैंपल भेजे गए जमशेदपुर : रिम्स रांची के अलावा पीएमसीएच प्रबंधन ने एमजीएम जमशेदपुर में भी कई सैंपल शनिवार की सुबह भेजी है। दो से चार अप्रैल तक के यह सैंपल हैं। इधर, शनिवार की सुबह आठ बजे एक विशेष वाहन से सैंपल को जमशेदपुर भेजा गया। इस सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। हालांकि अभी तक जो भी रिपोर्ट आए हैं, सभी नेगेटिव हैं। इससे जिला प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली।

पीएमसीएच में भर्ती है इंडोनेशियाई नागरिक : पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में इंडोनेशियाई नागरिक भर्ती है। इंडोनेशियाई नागरिक की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चिकित्सक एक और सैंपल लेंगे। गाइडलाइन के अनुसार जो भी विदेशी लोग हैं 14 दिनों के अंदर दो सैंपल निकाल कर जांच कराना है।

एसएसएलएनटी अस्पताल के अधीक्षक को चिकन पाॅक्स

टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित एसएसएलएनटी अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. जीतेंश रंजन को चिकनपाॅक्स हो गया है। वह बीमार होने के बाद छुट्टी पर चले गये हैं। उन्होंने पीएमसीएच के मेडिसिन रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. यूके ओझा से जांच करायी है। डाॅ. ओझा ने उन्हें फिलहाल आराम की सलाह दी है। डाॅ. जीतेश की जगह अस्पताल का प्रभार डाॅ अनिता को दिया गया है।

chat bot
आपका साथी