झरिया के लोग नगर निगम को नहीं देंगे हो¨ल्डग टैक्स

झरिया : झरिया में रहनेवाले लोगों की तुलना धनबाद के लोगों से टैक्स के मामले में करना कहीं से न्यायसंग

By Edited By: Publish:Mon, 23 Jan 2017 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jan 2017 10:32 PM (IST)
झरिया के लोग नगर निगम को नहीं देंगे हो¨ल्डग टैक्स
झरिया के लोग नगर निगम को नहीं देंगे हो¨ल्डग टैक्स

झरिया : झरिया में रहनेवाले लोगों की तुलना धनबाद के लोगों से टैक्स के मामले में करना कहीं से न्यायसंगत नहीं है। झरिया की जमीन व मकान पर किसी भी प्रकार का कर्ज कोई बैंक या वित्तीय संस्थान की ओर से वर्षों से नहीं दिया जा रहा है। यहां के लोग वर्षों से माडा को टैक्स दे रहे हैं। धनबाद नगर निगम को यहां के लोग हो¨ल्डग टैक्स नहीं देंगे। यह निर्णय सोमवार को चैंबर ऑफ कामर्स झरिया के तत्वावधान में कृष्णा इन होटल मेन रोड में हुई शहर के गणमान्य लोगों की बैठक में लिया गया। इसमे झरिया के अनेक सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए। अध्यक्षता समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल व संचालन पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने किया।

इसके पूर्व क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद बोस को जयंती पर याद किया गया। लोगों ने कहा कि आज से एक नये आंदोलन का श्रीगणेश नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने कहा कि धनबाद नगर निगम की व्यवस्था लचर है। शहर में कहीं सफाई की व्यवस्था नहीं है। सड़क किनारे लगी लाइट शोभा की वस्तु बन गयी है। वाहन पड़ाव की व्यवस्था नहीं है। नये मैदान व पार्क के निर्माण तो दूर ऐतिहासिक राजा तालाब का सौंदर्यीकरण कई वर्षों में नहीं हो पाया है। भौगोलिक ²ष्टिकोण से निगम के गठन के सात वर्षों के हालात को लेकर ही यह झरिया से मांग भी उठ रही है कि झरिया को धनबाद नगर निगम से बाहर कर इसे झरिया नगरपालिका बनाया जाये। नगर निगम यदि टैक्स संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करता तो झरिया के लोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। आगे की लड़ाई के लिए कोयलांचल नागरिक मंच का गठन किया जाएगा। झरिया के लोगों की समस्याओं को लेकर मंच के नेतृत्व में ही आगे आंदोलन होगा। मणिशंकर केसरी, अमित कुमार साहू, अरुण झुनझुनवाला, भगवान दास केसरी, हेमंत ड्रोलिया, शैलेश ¨सह, भगत ¨सह, रवि केसरी, उपेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, डॉ. मनोज ¨सह, स्वरूप मंडल, मुख्तार खान, पवन खरकिया, सोष्टी दत्ता, शिबू अग्रवाल, उमाचरण रजवार, अशोक बर्णवाल, प्रदीप ¨सह, चंदन शास्त्री, निर्मल अग्रवाल, मो. कासिम, नरेश अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगढि़या आदि थे।

chat bot
आपका साथी