टुंडी में दो दर्जन लोग मलेरिया से आक्रांत

टुंडी : नक्सल प्रभावित प. टुंडी की मनियाडीह पंचायत के बरदबांधा गांव में कई दिनों से लगभग दो दर्जन लो

By Edited By: Publish:Fri, 09 Dec 2016 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 12:11 AM (IST)
टुंडी में दो दर्जन लोग मलेरिया से आक्रांत

टुंडी : नक्सल प्रभावित प. टुंडी की मनियाडीह पंचायत के बरदबांधा गांव में कई दिनों से लगभग दो दर्जन लोग मलेरिया से पीड़ित हैं। धनकटनी के बाद खेतों के मच्छर गांव में आ गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है।

बताते हैं कि बरदबांधा के लोग मलेरिया की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ितों में हीरालाल बेसरा, जीतलाल मुर्मू, मदन मुर्मू, सबीर सोरेन, तिलको देवी, फूलचंद सोरेन, गुलमो देवी, रंजीत मरांडी, बाहामुनी मंझियाइन आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य केंन्द्र प्रभारी डा. आइडी सिंह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में टीम भेजी जा रही है। केन्द्र में दवा व जांच किट पर्याप्त मात्रा में है।

chat bot
आपका साथी