बांसकपुरिया में 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

संवाद सहयोगी सिजुआ बाघमारा प्रखंड के कंचनपुर पंचायत अंर्तगत बांसकपुरिया में 14 संक्रमित पा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 06:32 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 06:32 PM (IST)
बांसकपुरिया में 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिले
बांसकपुरिया में 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

संवाद सहयोगी, सिजुआ: बाघमारा प्रखंड के कंचनपुर पंचायत अंर्तगत बांसकपुरिया में 14 संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। यहां आगंनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को कोरोना जांच शिविर लगाया गया था। रैपिड टेस्ट से पहले दिन 119 लोगों की जांच हुई, जिसमें 14 पॉजिटिव मिले। एक दिन में ही इतने संक्रमित मिलने से गांव में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग जांच कराने से कतराने लगे। सीओ सह इंसीडेंट कमांडर केके सिंह, बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, कपुरिया ओपी पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रधान सीताराम भुइयां, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शेख रियाजुद्दीन, सहिया रेखा देवी, मनोरंजन महतो वहां मौजूद थे। संक्रमितों को अस्पताल ले जाने के लिए चार एंबुलेंस मंगवाया गया। सभी को कोविड अस्पताल भूली ले जाया गया है।

मां के साथ तीन माह का बच्चा भी गया अस्पताल: संक्रमितों में एक महिला भी शामिल है। उसका तीन माह का एक बच्चा है। महिला के साथ बच्चा को भी कोविड अस्पताल जाना पड़ा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश संबंधित अस्पताल प्रबंधन को दिया गया है।

जांच कराने की अपील: करीब पांच सौ की आबादी वाले इस गांव में अचानक अधिक संख्या में संक्रमित मिलने के बाद लोग सकते में हैं। स्वास्थ्य विभाग के भी कान खड़े हो गए हैं। अधिकाधिक लोगों की जांच सुनिश्चित कराने की दिशा में स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय हो उठे। पुलिस को साथ लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी लोगों के घर-घर गए और कोरोना जांच कराने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र आने का आग्रह किया।

मालकेरा में नहीं मिला पॉजिटिव: मालकेरा दक्षिण पंचायत सचिवालय में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। रैपिड टेस्ट से कुल 26 लोगों की जांच हुई, जिसमें सभी निगेटिव मिले।

chat bot
आपका साथी