महुदा में स्नान के दौरान दामोदर नदी में डूबा 13 वर्षीय किशोर

महुदा धनबाद- महुदा मार्ग में तेलमच्चो पुल के पास दामोदर नदी में गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे स्नान करने के दौरान श्यामडीह निवासी सुकर महतो का पुत्र 13 वर्षीय पप्पू कुमार डूब गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 05:10 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 06:18 AM (IST)
महुदा में स्नान के दौरान दामोदर नदी में डूबा 13 वर्षीय किशोर
महुदा में स्नान के दौरान दामोदर नदी में डूबा 13 वर्षीय किशोर

महुदा : धनबाद- महुदा मार्ग में तेलमच्चो पुल के पास दामोदर नदी में गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे स्नान करने के दौरान श्यामडीह निवासी सुकर महतो का पुत्र 13 वर्षीय पप्पू कुमार डूब गया। बचाओ-बचाओ का शोर करते हुए पानी की धार में बह गया। कभी उपला रहा था तो कभी पानी के अंदर जा रहा था। इसे देख बहनोई पप्पू बचाने के लिए नदी के किनारे दौड़ लगा दिया। करीब डेढ़ सौ फीट की दूरी पर नदी में पड़ा पत्थर का सहारा पाकर पप्पू रुक गया। वहां उसका बहनोई गमछा फेंककर उसको पकड़कर धीरे-धीरे किनारे आने को कहा, लेकिन पप्पू तब तक हिम्मत हार चुका था। उसके हाथ से गमछा छूट गया और पानी की धार में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही तेलमच्चो सहित पड़ोस गांव के लोग नदी के तट पर जुटे। लोगों ने अपने स्तर से नदी में खोजबीन शुरु की। महुदा, मधुबन व कपुरिया थाने की पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने गोताखोरों को शीघ्र बुलाने की मांग पुलिस अधिकारियों से की। इस बीच पप्पू के माता-पिता सहित अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। शाम करीब पांच मुनीडीह से सात गोताखोरों का दल नदी पर पहुंचा। दो घंटे तक ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। अंधेरा हो जाने के कारण गोताखोर नदी से ऊपर आ गए। शुक्रवार को पुन: खोजबीन करने की बात कही गई। इसके बाद परिजन, ग्रामीण व पुलिस पस चली गई।

पप्पू अपनी मां के साथ मौसी के यहां तेलमच्चो बुधवार को आया था। यहां वह अपने मौसेरा भाई अमित कुमार के शादी के पूर्व की रस्म अदायगी में भाग लेने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को परिवार के तीन लोगों के साथ स्नान करने दामोदर नदी पहुंचा। इंटेक बेल के पास नदी में उतरा। साबुन लगाने के बाद आगे बढ़कर नदी में डुबकी लगाया। इसके बाद पानी की धार में बह गया। काफी प्रयास के बावजूद बहनोई उसे बचा नहीं पाया। घटना के बाद पप्पू का बहनोई सड़क पर दौड़कर आया और ग्राम रक्षा दल के अलावा घरवालों को फोन पर जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी